Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2026 ♦ 4:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रभाकर प्रभात को मिली ईडी रांची की कमान, अजय लुहाच का रायपुर तबादला
    झारखंड

    प्रभाकर प्रभात को मिली ईडी रांची की कमान, अजय लुहाच का रायपुर तबादला

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 1, 2026Updated:April 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ED
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :प्रवर्तन निदेशालय में बड़े स्तर पर हुए तबादलों के बीच झारखंड को लेकर अहम बदलाव सामने आया है। ईडी रांची जोनल ऑफिस में अब नई जिम्मेदारी प्रभाकर प्रभात को दी गई है। वहीं, अब तक यहां ज्वाइंट डायरेक्टर रहे अजय लुहाच का तबादला रायपुर कर दिया गया है। इसको लेकर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

    रायपुर से रांची पहुंचे प्रभाकर प्रभात

    ईडी के इस बड़े ट्रांसफर ऑर्डर में कई राज्यों के अधिकारियों की पोस्टिंग बदली गई है। इसी क्रम में प्रभाकर प्रभात को रायपुर से रांची भेजा गया है। उन्हें रांची जोनल ऑफिस का नया ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब झारखंड में ईडी की जांच और कार्रवाई लगातार चर्चा में रही है। ऐसे में नए अधिकारी की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

    अजय लुहाच अब संभालेंगे रायपुर की जिम्मेदारी

    रांची में लंबे समय से जेडी की जिम्मेदारी संभाल रहे अजय लुहाच अब रायपुर जोनल ऑफिस में अपनी नई भूमिका निभाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें पणजी जोनल ऑफिस की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, जिससे उनकी भूमिका और भी अहम हो गई है।

    देशभर में कई अधिकारियों का तबादला

    ईडी के इस आदेश में कई अन्य अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। अवनीश तिवारी को पणजी से चंडीगढ़ भेजा गया है, राकेश कुमार सुमन को कोच्चि से लखनऊ स्थानांतरित किया गया है और मयंक पांडे को गुवाहाटी से मुंबई पोस्टिंग मिली है। वहीं, राज कुमार को लखनऊ से मुख्यालय बुलाया गया है और माधुर डी. सिंह को मुख्यालय से गुरुग्राम भेजा गया है। इन नियुक्तियों से साफ है कि एजेंसी ने एक साथ कई जोनल ऑफिस में नई तैनाती कर अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कोशिश की है।

    कुछ अधिकारियों को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

    तबादलों के साथ-साथ ईडी ने कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। अभयुदय ए. आनंद को कोच्चि जोनल ऑफिस का चार्ज दिया गया है, जबकि रामधन डागर को मुख्यालय में तैनात किया गया है। सत्यमकाम दत्ता को गुवाहाटी भेजा गया है और माधुर डी. सिंह को श्रीनगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इन फैसलों से साफ है कि एजेंसी ने अपने कामकाज को और मजबूत करने के लिए कई स्तर पर संतुलन और पुनर्गठन किया है।

    झारखंड में असर पड़ेगा इस बदलाव का

    रांची में नए ज्वाइंट डायरेक्टर की तैनाती को झारखंड के लिहाज से अहम माना जा रहा है। राज्य में चल रही कई हाई-प्रोफाइल जांचों के बीच यह बदलाव आगे की कार्रवाई की दिशा तय कर सकता है।

    Also Read : पेट्रोलिंग को लेकर सख्त हुए एसएसपी, अब कंट्रोल रूम से हर गाड़ी पर रहेगी नजर
    Ajay Luhach transfer ED Jharkhand ED Joint Director Ranchi ED latest news ED officers transfer ED Raipur ed ranchi ED reshuffle India Enforcement Directorate transfer Jharkhand ED update Latest news Prabhakar Prabhat Ranchi ED news Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेट्रोलिंग को लेकर सख्त हुए एसएसपी, अब कंट्रोल रूम से हर गाड़ी पर रहेगी नजर
    Next Article 858 एकड़ पर कब्जा से रांची एयरपोर्ट का विकास अटका, प्राइवेटाइजेशन लिस्ट से भी बाहर

    Related Posts

    गोड्डा

    महागामा में विकास की रफ्तार तेज, 1.47 करोड़ की सड़क परियोजना शुरू, भुसका पहाड़ बनेगा टूरिस्ट स्पॉट

    May 11, 2026
    झारखंड

    रांची से होगी फैक्ट्रियों की लाइव मॉनिटरिंग, सुरक्षा नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई : मंत्री संजय यादव

    May 11, 2026
    जमशेदपुर

    तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल जा रही महिला को रौंदा, चालक फरार

    May 11, 2026
    Latest Posts

    महागामा में विकास की रफ्तार तेज, 1.47 करोड़ की सड़क परियोजना शुरू, भुसका पहाड़ बनेगा टूरिस्ट स्पॉट

    May 11, 2026

    रांची से होगी फैक्ट्रियों की लाइव मॉनिटरिंग, सुरक्षा नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई : मंत्री संजय यादव

    May 11, 2026

    तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल जा रही महिला को रौंदा, चालक फरार

    May 11, 2026

    बोकारो में नशा तस्करों पर पुलिस का वार, बिहार भेजे जाने से पहले 47 किलो गांजा जब्त

    May 11, 2026

    रांची के वार्ड 5 और 6 की बदलेगी तस्वीर, विधायक-मेयर ने 4 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.