Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»858 एकड़ पर कब्जा से रांची एयरपोर्ट का विकास अटका, प्राइवेटाइजेशन लिस्ट से भी बाहर
    झारखंड

    858 एकड़ पर कब्जा से रांची एयरपोर्ट का विकास अटका, प्राइवेटाइजेशन लिस्ट से भी बाहर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 1, 2026Updated:April 1, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एयरपोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची का बिरसा मुंडा हवाई अड्डा इन दिनों दो बड़ी समस्याओं से जूझ रहा है। एक तरफ एयरपोर्ट की जमीन पर तेजी से बढ़ता अतिक्रमण है, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार के मोनेटाइजेशन प्लान में इसका नाम नहीं आने से विकास की रफ्तार भी थम गई है। हालात ऐसे हैं कि जिस एयरपोर्ट को आगे बढ़ना चाहिए था, वह अब जमीन और योजना दोनों मोर्चों पर फंसा नजर आ रहा है।

    858 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा

    आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक एयरपोर्ट की कुल 1,520 एकड़ जमीन में से करीब 858 एकड़ पर अवैध कब्जा हो चुका है। यानी आधे से ज्यादा जमीन अब उपयोग के लायक नहीं बची है। एयरपोर्ट प्रबंधन के पास फिलहाल करीब 514 एकड़ जमीन ही बची है, जिससे विस्तार की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। यह जमीन 1941-43 और 1963-64 के बीच अधिग्रहित की गई थी, जिसके कारण रांची एयरपोर्ट देश के बड़े एयरपोर्ट्स में गिना जाता है।

    सुरक्षा पर भी उठ रहे सवाल

    अतिक्रमण सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ गया है। एयरपोर्ट के आसपास तेजी से बस्तियां बस रही हैं और अनियोजित निर्माण हो रहे हैं, जो विमानन नियमों के खिलाफ हैं। सुरक्षा एजेंसियां कई बार इस मुद्दे को गंभीर बता चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

    देश के बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल, फिर भी पिछड़ रहा रांची

    क्षेत्रफल के हिसाब से रांची एयरपोर्ट देश के टॉप 10 बड़े एयरपोर्ट्स में सातवें स्थान पर आता है। इस लिस्ट में हैदराबाद, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े और आधुनिक एयरपोर्ट शामिल हैं। जहां दूसरे एयरपोर्ट तेजी से विस्तार कर रहे हैं, वहीं रांची एयरपोर्ट जमीन की कमी के कारण पीछे छूटता जा रहा है।

    14 साल से अटका जमीन अधिग्रहण

    एयरपोर्ट विस्तार के लिए 2012-13 से 303 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अब तक यह जमीन एयरपोर्ट को नहीं मिल पाई है। इस मामले में 35 से ज्यादा बैठकें हो चुकी हैं, फिर भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। बताया जा रहा है कि चिन्हित जमीन पर मंदिर समेत करीब 150 घर बने हुए हैं, जिससे मामला और उलझ गया है।

    अधूरी पड़ी विकास योजनाएं

    जमीन की कमी का असर सीधे एयरपोर्ट की विकास योजनाओं पर पड़ रहा है। कई बड़े और जरूरी प्रोजेक्ट अभी तक अधूरे हैं, जिनमें आइसोलेशन बे, कैट-टू लाइट सिस्टम, पैरेलल टैक्सी ट्रैक, टर्मिनल विस्तार, ग्रीनफील्ड एरिया डेवलपमेंट और कार्गो कॉम्प्लेक्स शामिल हैं। इन योजनाओं के बिना एयरपोर्ट का विस्तार सीमित हो रहा है और भविष्य की संभावनाएं भी प्रभावित होती नजर आ रही हैं।

    यात्रियों की संख्या बढ़ी, सुविधाएं कम

    रांची एयरपोर्ट से रोजाना करीब 8,000 यात्री सफर कर रहे हैं। कई एयरलाइंस ने नई उड़ानों के लिए प्रस्ताव भी दिए हैं। एयरपोर्ट को एनवायरमेंट क्लीयरेंस से जुड़ा आईएसओ प्रमाणन भी मिल चुका है, जिससे इंटरनेशनल फ्लाइट्स की संभावना बढ़ी है। इसके बावजूद, जमीन की कमी के कारण सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पा रहा है।

    क्या कहते हैं अधिकारी

    पूर्व एयरपोर्ट निदेशक एवी कृष्णा का कहना है कि अगर जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया और जमीन हस्तांतरण नहीं हुआ, तो रांची की हवाई कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास प्रभावित होगा। वहीं, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए योजनाएं चल रही हैं और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने जिला प्रशासन को इस मामले में तेजी दिखाने की जरूरत बताई।

    Also Read : प्रभाकर प्रभात को मिली ईडी रांची की कमान, अजय लुहाच का रायपुर तबादला

    airport development Jharkhand airport privatization India aviation news India Birsa Munda Airport illegal encroachment Ranchi Jharkhand airport news Jharkhand news Latest news Ranchi Airport Ranchi airport encroachment Ranchi Airport Expansion Ranchi airport land dispute Ranchi Latest News Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रभाकर प्रभात को मिली ईडी रांची की कमान, अजय लुहाच का रायपुर तबादला
    Next Article धनबाद में अवैध कोयला खनन बना मौत का कारण, जमीन धसने से अब तक तीन श’व बरामद

    Related Posts

    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.