Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में अवैध कोयला खनन बना मौत का कारण, जमीन धसने से अब तक तीन श’व बरामद
    झारखंड

    धनबाद में अवैध कोयला खनन बना मौत का कारण, जमीन धसने से अब तक तीन श’व बरामद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 1, 2026Updated:April 1, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोयला खनन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : झारखंड के धनबाद में अवैध कोयला खनन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बाघमारा प्रखंड के सोनारडीह टंडाबारी बस्ती में मंगलवार शाम अचानक जमीन धंस गई, जिससे मिट्टी के बने तीन घर पलभर में जमींदोज हो गए। इस हादसे में तीन लोग मलबे में दब गए, जिनके शव देर रात रेस्क्यू के दौरान निकाले गए।

    रात दो बजे मलबे से निकाले गए शव

    घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक अभियान चलाया गया। मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे मलबे से तीनों शव बाहर निकाले गए। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सरिता देवी, 17 वर्षीय गीता कुमारी और 70 वर्षीय मोनू उरांव के रूप में हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया।

    अवैध खनन से धंसी जमीन, कई घरों में दरारें

    स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में लंबे समय से अवैध कोयला उत्खनन हो रहा था। इसी कारण अचानक जमीन धंस गई और तीन घर पूरी तरह ढह गए। सिर्फ इतना ही नहीं, आसपास के आधा दर्जन घरों में भी दरारें पड़ गई हैं, जिससे वहां रहने वाले लोग डर के साए में हैं।

    ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम

    हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सोनारडीह ओपी का घेराव किया और एनएच-32 को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन की जानकारी होने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसका नतीजा यह बड़ा हादसा है।

    विधायक पहुंचे, प्रशासन पर उठे सवाल

    घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया और तत्काल राहत व बचाव कार्य तेज करने की मांग की। उनका कहना था कि अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद इतनी बड़ी जानहानि नहीं होती।

    चार घंटे बाद पहुंची रेस्क्यू टीम

    यह इलाका बीसीसीएल के गोविंदपुर एरिया के अंतर्गत आता है। हादसे के बाद करीब चार घंटे तक राहत कार्य शुरू नहीं हो सका। बाद में बीसीसीएल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद रात में मलबे से तीनों शव निकाले जा सके।

    डर और खौफ के बीच रात गुजार रहे लोग

    हादसे के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है। जिन घरों में दरारें आई हैं, वहां के लोग रातभर जागकर किसी अनहोनी की आशंका में बैठे रहे। स्थानीय लोग अब अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने और सुरक्षित पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।

    बार-बार चेतावनी, फिर भी नहीं थमा अवैध खनन

    धनबाद में अवैध खनन कोई नई बात नहीं है। पहले भी ऐसे हादसे होते रहे हैं, लेकिन हर बार चेतावनी के बावजूद इस पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई।

    Also Read : 858 एकड़ पर कब्जा से रांची एयरपोर्ट का विकास अटका, प्राइवेटाइजेशन लिस्ट से भी बाहर

    Baghmara accident BCCL area 3 Govindpur coal illegal mining India Dhanbad illegal mining Dhanbad Latest News Dhanbad subsidence illegal coal mining death Jharkhand accident news Jharkhand Breaking News Jharkhand mining हादसा Latest news mining tragedy Jharkhand Sonardih Tanda Basti Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article858 एकड़ पर कब्जा से रांची एयरपोर्ट का विकास अटका, प्राइवेटाइजेशन लिस्ट से भी बाहर
    Next Article झारखंड में आज से महंगी हुई बिजली, डीवीसी की नई टैरिफ लागू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.