Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 May, 2026 ♦ 5:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, पेंशन भुगतान में लापरवाही पर अफसरों की सैलरी रुकी
    कोर्ट की खबरें

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, पेंशन भुगतान में लापरवाही पर अफसरों की सैलरी रुकी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने पेंशन भुगतान में देरी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने आदेश का पालन नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए पथ निर्माण विभाग के चार वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। इनमें विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, मुख्य अभियंता मनोहर कुमार, अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार श्रीवास्तव और कार्यपालक अभियंता विनोद कच्छप शामिल हैं। कोर्ट ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

    तीन अधिकारियों की सैलरी पर तुरंत रोक

    मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही साफ कहा है कि अगर अगली सुनवाई तक आदेश का पालन नहीं हुआ, तो प्रधान सचिव का वेतन भी रोक दिया जाएगा।

    12 जून को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

    हाईकोर्ट ने सभी संबंधित अधिकारियों को 12 जून को होने वाली अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इससे साफ है कि कोर्ट इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है और अब किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    पेंशन भुगतान में देरी बना विवाद की जड़

    दरअसल यह मामला रंजीत बिहारी प्रसाद की ओर से दायर अवमानना याचिका से जुड़ा है। कोर्ट ने पहले 15 जनवरी 2024 को राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि पेंशन और अन्य लाभ तय कर आठ हफ्ते के अंदर भुगतान किया जाए। लेकिन तय समय गुजर जाने के बाद भी आदेश का पालन नहीं हुआ।

    सरकार की दलील खारिज, कोर्ट नाराज

    सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अपील दायर करने की बात कही गई, लेकिन कोर्ट ने इसे तकनीकी बहाना मानते हुए खारिज कर दिया। अदालत ने साफ कहा कि आदेश का पालन नहीं करना गंभीर मामला है और इसमें जिम्मेदार अधिकारियों को जवाब देना होगा।

    Also Read : मधुबन कोल प्रोजेक्ट जनसुनवाई में हंगामा, ग्रामीणों ने BCCL के खिलाफ खोला मोर्चा

    administrative negligence bihar jharkhand news Breaking news Jharkhand Civil Servants Case contempt of court Court Action Jharkhand Court Order Jharkhand Governance News India Government Officers Salary Stop Jharkhand high court Jharkhand news Justice Anand Sen latest Jharkhand news Legal News India Pension Delay Case Pension Payment Issue Public Interest Case Ranchi High Court Road Construction Department Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमधुबन कोल प्रोजेक्ट जनसुनवाई में हंगामा, ग्रामीणों ने BCCL के खिलाफ खोला मोर्चा
    Next Article गैस किल्लत से बढ़ी टेंशन, रांची डीसी बोले- जनता को नहीं होने देंगे परेशानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डीआईजी किशोर कौशल ने छतरपुर पुलिस कार्यालय खंगाला, लंबित केस जल्द निपटाने का दिया आदेश

    April 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में लैब सेवाएं होंगी डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

    April 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : 10 करोड़ की मनी ट्रेल से खुला राज, 1.98 करोड़ की रकम सीज फ्रीज

    April 30, 2026
    Latest Posts

    डीआईजी किशोर कौशल ने छतरपुर पुलिस कार्यालय खंगाला, लंबित केस जल्द निपटाने का दिया आदेश

    April 30, 2026

    झारखंड में लैब सेवाएं होंगी डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

    April 30, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : 10 करोड़ की मनी ट्रेल से खुला राज, 1.98 करोड़ की रकम सीज फ्रीज

    April 30, 2026

    कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी मानसिकता वाली रही है : रोशनी खलखो

    April 30, 2026

    झामुमो के जमशेदपुर और गुमला जिला समितियों का गठन, संगठन विस्तार का निर्देश

    April 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.