Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत श’व, हादसा या कुछ और… पुलिस जांच में जुटी
    जोहार ब्रेकिंग

    रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत श’व, हादसा या कुछ और… पुलिस जांच में जुटी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 30, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे लाइन के किनारे कान्हा स्वीट्स के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। सुबह टहलने और काम पर निकल रहे लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। शव की हालत काफी खराब थी, जिसे देखकर पहली नजर में यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

    बाइक से हुई पहचान

    मृतक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गदरा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक हीरो होंडा बाइक (संख्या JH05CD9980) मिली, जिससे पहचान करने में आसानी हुई। पुलिस का मानना है कि सुमित किसी कारण से रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा था।

    सिर्फ हादसा नहीं मान रही पुलिस

    पुलिस इस मामले को सीधे हादसा मानकर नहीं चल रही है। खुदकुशी या किसी अन्य वजह की भी जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि सुमित वहां कैसे पहुंचा और घटना से पहले क्या हुआ था।

    CCTV फुटेज खंगाल रही टीम

    घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। इससे यह साफ हो सकता है कि घटना के वक्त वहां क्या स्थिति थी और सुमित अकेला था या किसी के साथ।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि सच सामने आ सके।

    Also Read : पिलर से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की गई जान, दूसरा लड़ रहा मौत से जंग

    Mutilated Body of Young Man Found Beside Railway Tracks: Accident or Something Else? Police Launch Investigation. रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव हादसा या कुछ और... पुलिस जांच में जुटी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपिलर से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की गई जान, दूसरा लड़ रहा मौत से जंग
    Next Article रामगढ़ में होमगार्ड बहाली अटकी, छात्रों का डीसी ऑफिस तक पैदल मार्च

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.