Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 1:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ में होमगार्ड बहाली अटकी, छात्रों का डीसी ऑफिस तक पैदल मार्च
    झारखंड

    रामगढ़ में होमगार्ड बहाली अटकी, छात्रों का डीसी ऑफिस तक पैदल मार्च

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    होमगार्ड बहाली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं होने से नाराज सैकड़ों छात्र सोमवार को सड़क पर उतर आए। छात्रों ने सुभाष चौक से DC कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। यह मार्च शांतिपूर्ण रहा, लेकिन छात्रों के चेहरे पर नाराजगी साफ दिख रही थी।

    छह प्रखंडों के युवाओं ने दिखाई एकजुटता

    इस आक्रोश यात्रा में रामगढ़ जिले के सभी छह प्रखंडों-रामगढ़, पतरातू, गोला, मांडू, चितरपुर और दुल्मी के युवा शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे युवाओं ने एक स्वर में कहा कि लंबे समय से बहाली का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

    282 पदों पर बहाली का आदेश, फिर भी प्रक्रिया ठप

    दरअसल, झारखंड के गृह रक्षक वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं विभाग की ओर से 8 जुलाई 2025 को रामगढ़ जिले में होमगार्ड के 282 पदों पर बहाली का आदेश जारी किया गया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने समय बाद भी इस आदेश पर कोई अमल नहीं हुआ और भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई।

    कई बार गुहार, फिर भी नहीं मिला जवाब

    छात्रों का कहना है कि वे कई बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मिल चुके हैं। हर बार उन्हें आश्वासन मिला, लेकिन जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही वजह है कि अब युवाओं ने सड़क पर उतरकर अपनी बात रखने का फैसला किया।

    डीसी ऑफिस पहुंचकर रखी मांग

    पैदल मार्च करते हुए छात्र सुभाष चौक से DC कार्यालय पहुंचे और वहां अपनी मांग रखी। छात्रों ने साफ कहा कि होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू किया जाए, ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।

    चेतावनी, मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज

    छात्रों ने प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    Also Read : रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत श’व, हादसा या कुछ और… पुलिस जांच में जुटी

    Breaking news DC Office March Jharkhand Home Guard Recruitment Job Protest Jharkhand Latest news Ramgarh News Student Protest Ramgarh Today News Trending News Unemployment Issue India Youth Protest Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत श’व, हादसा या कुछ और… पुलिस जांच में जुटी
    Next Article दुमका में ट्रॉली की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत, विरोध में सड़क जाम

    Related Posts

    झारखंड

    रिम्स में डॉक्टरों का हंगामा, 3 महीने से सैलरी अटकी तो सड़क पर उतरे जूनियर डॉक्टर

    May 15, 2026
    कोर्ट की खबरें

    टेंडर कमीशन घोटाला : रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल

    May 15, 2026
    चाईबासा

    बच्चों से जुड़े मामलों में अब और संवेदनशील होगी पुलिस, कार्यशाला में दी गई जानकारी

    May 15, 2026
    Latest Posts

    रिम्स में डॉक्टरों का हंगामा, 3 महीने से सैलरी अटकी तो सड़क पर उतरे जूनियर डॉक्टर

    May 15, 2026

    टेंडर कमीशन घोटाला : रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल

    May 15, 2026

    बच्चों से जुड़े मामलों में अब और संवेदनशील होगी पुलिस, कार्यशाला में दी गई जानकारी

    May 15, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परीक्षा विभाग में भेजे गए 5 ग्रेड-3 कर्मचारी

    May 15, 2026

    आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर गढ़वा प्रशासन की बड़ी पहल, 29 मई को बैठक

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.