Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Apr, 2026 ♦ 3:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»हजारीबाग दरिंदगी पर जयराम महतो का अल्टीमेटम, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो बड़ा आंदोलन
    क्राइम

    हजारीबाग दरिंदगी पर जयराम महतो का अल्टीमेटम, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो बड़ा आंदोलन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड में 12 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। इस जघन्य वारदात के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और हर तरफ एक ही मांग उठ रही है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

    पीड़ित परिवार से मिले जयराम महतो

    झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो शनिवार को कुसुंभा पंचायत पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान उन्होंने घटना स्थल का भी जायजा लिया और पूरी स्थिति की जानकारी ली।

    48 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं तो आंदोलन

    जयराम महतो ने साफ शब्दों में कहा कि अगर 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो उनकी पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक अपराध नहीं है, बल्कि पूरे समाज की संवेदनाओं पर गहरा चोट है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

    मामले को लेकर जयराम महतो ने डीएसपी से फोन पर बात की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मांग की कि केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसे अपराधियों को फांसी दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना करने से पहले सौ बार सोचे।

    सरकार पर भी साधा निशाना

    जयराम महतो ने इस मामले में राज्य सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशील नहीं दिख रही है और अब तक कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है।

    न्याय, सुरक्षा और मुआवजे की मांग

    उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक प्रशासन को इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखनी चाहिए।

    सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी

    जयराम महतो ने दो टूक कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जेएलकेएम के बैनर तले पूरे झारखंड में सड़क से लेकर सदन तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि समाज में न्याय और सुरक्षा के लिए है।

    बड़ी संख्या में जुटे लोग

    इस मौके पर जेएलकेएम के कई पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष सरयू साव, महासचिव माही पटेल, मुखिया दुलारचंद पटेल समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।

    Also Read : साहिबगंज में रेल पटरी पर मिला एफसीआई ठेकेदार का श’व, हजारीबाग के मनोज कुमार की पहचान

    Breaking news Jharkhand Crime Against Minor Dumri MLA News Fast Track Court Demand Hazaribagh crime news Jayram Mahto Statement jharkhand crime news Jharkhand Latest News Jharkhand Politics News JLKMorcha Jharkhand Justice for Victim Latest news Law and Order Jharkhand Minor Girl Murder Case Protest Jharkhand Today News Vishnugarh Case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज में रेल पटरी पर मिला एफसीआई ठेकेदार का श’व, हजारीबाग के मनोज कुमार की पहचान
    Next Article BREAKING : रांची के पेट्रोल पंप लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 11 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कैश बरामद

    Related Posts

    कोडरमा

    पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव

    April 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप

    April 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

    April 29, 2026
    Latest Posts

    पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव

    April 29, 2026

    ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप

    April 29, 2026

    रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

    April 29, 2026

    घर में घुसकर नाबालिग लड़की की लूटी थी आबरू, अब 10 साल कटेगी जेल में

    April 29, 2026

    चाईबासा में मारा गया 1 लाख का इनामी नक्सली इजराइल, अजय महतो टीम से हुई थी मुठभेड़

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.