Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»‘समय चुनौतीपूर्ण है’, मन की बात में पीएम मोदी ने वैश्विक युद्ध हालात पर जताई चिंता
    ट्रेंडिंग

    ‘समय चुनौतीपूर्ण है’, मन की बात में पीएम मोदी ने वैश्विक युद्ध हालात पर जताई चिंता

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 29, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मन की बात
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (29 मार्च) को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दुनिया भर में चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालात पर चिंता जताई और कहा कि मौजूदा समय काफी चुनौतीपूर्ण है।

    वैश्विक हालात पर जताई चिंता

    पीएम मोदी ने कहा कि मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर काफी घटनापूर्ण रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि COVID के बाद उम्मीद थी कि दुनिया तेजी से आगे बढ़ेगी, लेकिन अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार युद्ध और संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हालात अभी भी स्थिर नहीं हैं और दुनिया कई चुनौतियों का सामना कर रही है।

    खाड़ी देशों का जताया आभार

    प्रधानमंत्री ने खास तौर पर खाड़ी देशों का जिक्र करते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वहां एक करोड़ से ज्यादा भारतीय रहते और काम करते हैं और इन देशों ने मुश्किल हालात में भारतीयों की मदद की है। उन्होंने कहा कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्क है।

    ऊर्जा संकट का भी जिक्र

    पीएम मोदी ने बताया कि जिस क्षेत्र में संघर्ष चल रहा है, वही भारत की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा केंद्र है। ऐसे में इसका असर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अपने वैश्विक संबंधों और पिछले वर्षों में विकसित क्षमताओं के दम पर इन चुनौतियों का सामना कर रहा है।

    अफवाहों से बचने की अपील

    प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि गलत जानकारी देश के हितों को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति से बचना चाहिए।

    एकजुट रहने का दिया संदेश

    अपने संबोधन में पीएम मोदी ने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह समय एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करने का है, न कि आपसी मतभेद बढ़ाने का। उन्होंने साफ कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के हित सबसे ऊपर हैं और हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह देश के साथ खड़ा रहे।

    Also Read : 1 अप्रैल से हाईवे सफर होगा महंगा, मैथन टोल प्लाजा पर बढ़ेगा शुल्क

    Breaking News India Fake News Warning Fuel Crisis Impact Global Conflict News Government Advisory India Gulf Countries Indians India Energy Crisis Indian Diaspora Gulf International Relations India Latest news Mann Ki Baat 132 Episode Modi Speech Today National Unity Message PM Narendra Modi Today News Trending News US Israel Iran War World News India
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में ट्रैफिक सुधार की पहल, सड़क निर्माण के साथ वन-वे योजना लागू
    Next Article उपराष्ट्रपति ने IIM रांची की सड़क पर उठाए सवाल, मंत्री से बोले- गड्ढे भरवाइए

    Related Posts

    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.