Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»उपराष्ट्रपति ने IIM रांची की सड़क पर उठाए सवाल, मंत्री से बोले- गड्ढे भरवाइए
    झारखंड

    उपराष्ट्रपति ने IIM रांची की सड़क पर उठाए सवाल, मंत्री से बोले- गड्ढे भरवाइए

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 29, 2026Updated:March 29, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने IIM रांची के 15वें दीक्षांत समारोह के दौरान शहर की सड़कों की खराब हालत पर खुलकर चिंता जताई। अपने संबोधन में उन्होंने नगर विकास सह उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार से सीधे कहा, “मंत्री जी, सड़क में बहुत गड्ढे हैं, इसे ठीक कराइए।” उनकी इस बात पर सभागार में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर समर्थन जताया।

    IIM जाने वाली सड़क की हालत पर खास चिंता

    उपराष्ट्रपति ने खास तौर पर अरगोड़ा चौक से पुंदाग होते हुए IIM रांची तक जाने वाली सड़क का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रांची में पिछले कुछ वर्षों में कई फ्लाईओवर और सड़कें बनी हैं, लेकिन इतने प्रतिष्ठित संस्थान तक पहुंचने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। उनका कहना था कि ऐसी सड़कों से शहर की छवि पर भी असर पड़ता है।

    6 किलोमीटर में 200 से ज्यादा गड्ढे

    कार्यक्रम के बाद जब इस सड़क की पड़ताल की गई, तो तस्वीर और भी चिंताजनक निकली। IIM रांची से अरगोड़ा चौक तक करीब 6 किलोमीटर के रास्ते में 200 से ज्यादा गड्ढे पाए गए। सबसे खराब हालत ISM चौक से अरगोड़ा मुक्तिधाम पुल के बीच देखने को मिली, जहां सड़क कई जगह पूरी तरह उखड़ चुकी है।

    धूल, गंदा पानी और टूटे रास्ते से परेशानी

    इस मार्ग पर चलना वाहन चालकों के लिए काफी मुश्किल भरा हो गया है। जगह-जगह धूल उड़ती है और कई स्थानों पर नाले का गंदा पानी सड़क पर बहता दिखा। पुल के पहले सड़क पूरी तरह खराब है, जबकि पुल से पेट्रोल पंप तक दर्जनों बड़े गड्ढे लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।

    दौरे से पहले जल्दबाजी में की गई मरम्मत

    जांच में यह भी सामने आया कि उपराष्ट्रपति के आगमन से ठीक पहले कई गड्ढों को जल्दबाजी में भरा गया था। कहीं ताजा सीमेंट और अलकतरा की परत दिखी, तो कहीं पत्थर डालकर गड्ढों को ढकने की कोशिश की गई। इससे साफ है कि मरम्मत स्थायी नहीं बल्कि औपचारिकता के तौर पर की गई थी।

    फोर लेन सड़क की तैयारी, प्रक्रिया शुरू

    हालांकि इस समस्या के समाधान के लिए एक बड़ी योजना पर काम शुरू हो चुका है। अरगोड़ा से पुंदाग होते हुए नया सराय रिंग रोड तक फोर लेन सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 6.175 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में पुल और पुलिया भी बनाए जाएंगे। इसके लिए टुंडुल मौजा में करीब 2.206 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी।

    लोगों को बेहतर सड़क का इंतजार

    फिलहाल स्थानीय लोग बेहतर सड़क का इंतजार कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति के बयान के बाद उम्मीद बढ़ गई है कि अब इस मुद्दे पर तेजी से काम होगा और जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।

    Also Read : ‘समय चुनौतीपूर्ण है’, मन की बात में पीएम मोदी ने वैश्विक युद्ध हालात पर जताई चिंता

    Argora Pundag Road Breaking news Jharkhand Four Lane Road Project IIM Ranchi Jharkhand Government Jharkhand infrastructure Local News Ranchi Ranchi Development News ranchi news Ranchi Road Condition Road Damage Ranchi Road Potholes Ranchi Sudivya Kumar Minister Today Urban Development Ranchi Vice President CP Radhakrishnan
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘समय चुनौतीपूर्ण है’, मन की बात में पीएम मोदी ने वैश्विक युद्ध हालात पर जताई चिंता
    Next Article लंबे इंतजार के बाद फिर होगी JTET परीक्षा, 21 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    Latest Posts

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.