Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नशे में गाली-गलौज के बाद कर दी ह’त्या, फिर कुएं में फेंक दिया शव, एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    नशे में गाली-गलौज के बाद कर दी ह’त्या, फिर कुएं में फेंक दिया शव, एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 20, 2026Updated:March 20, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नशे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र के चालगी (रूंगकुचा) गांव में हुए हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जगन्नाथपुर के एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने बताया कि घटना की जानकारी 2 मार्च की सुबह करीब 8 बजे मिली थी। गांव के मुण्डा चालगी ने पुलिस को सूचना दी कि रामसिंह हेस्सा के खेत के पास स्थित कुएं के पास खून के निशान हैं और झाड़ियों में कपड़े पड़े हैं। आशंका जताई गई कि किसी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है। सूचना मिलते ही चाईबासा एसपी अमित रेणु के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और मामले की जांच शुरू की गई।

    घर आया तो पकड़ा गया आरोपी

    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और तमिलनाडु भागने की तैयारी में था। इसी बीच 19 मार्च को वह अपना आधार कार्ड लेने घर पहुंचा। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली और तकनीकी शाखा की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्ष्मण हेस्सा (24) के रूप में हुई है।

    नशे में हुआ विवाद, फिर कर दी हत्या

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक श्रीधर बारी माघे पर्व मनाने अपने चाचा के साथ गांव आया था। खाना-पीना करने के बाद वह नशे की हालत में आरोपी के घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर लक्ष्मण हेस्सा और उसके जीजा गणेश पुरती ने जलावन की लकड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को छिपाने के लिए उस पर पत्थर बांधा और पास के कुएं में फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो।

    बरामद हुए सबूत, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

    पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून लगा लकड़ी और मृतक का जैकेट बरामद कर लिया है। फरार आरोपी गणेश पुरती, जो पंड्राशाली का रहने वाला है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Also Read : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित, CM पर की गयी टिप्पणी पर पार्टी ने लिया एक्शन

    Murder Committed After Drunken Altercation; Body Dumped in Well—Police Apprehend One Accused एक आरोपी को पुलिस ने दाबोचा नशे में गाली-गलौज के बाद कर दी हत्या फिर कुएं में फेंक दिया शव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ : समस्तीपुर का जवान शहीद, गांव में शोक की लहर
    Next Article डंडे से पीट-पीटकर पिता की हत्या, घर के आंगन में सरकारी आवास बनाने को लेकर हुआ था झगड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Indian Airlines Hijacking के 50 साल : जब आसमान में तनी बंदूकें, लाहौर में बेहोश हुए हाईजैकर्स, आज भी रहस्य बनी है ये पूरी कहानी

    September 10, 2026
    क्राइम

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    Latest Posts

    Indian Airlines Hijacking के 50 साल : जब आसमान में तनी बंदूकें, लाहौर में बेहोश हुए हाईजैकर्स, आज भी रहस्य बनी है ये पूरी कहानी

    September 10, 2026

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.