Chaibasa : चाईबासा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कलयुगी बेटे ने सिर्फ घर के छोटे-मोटे विवाद में अपने ही पिता को डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और छोटी मां को भी बुरी तरह घायल कर दिया। ये वारदात इतनी भयानक थी कि पिता घटनास्थल पर ही दम तोड़ गए, जबकि छोटी मां को गंभीर हालत में सदर अस्पताल चाईबासा रेफर करना पड़ा।
सुबह 9 बजे का विवाद
जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 9 बजे की है। जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के बाईहातु गांव के बालिबांध टोला में रहने वाले सत्यवान पान और उनके बड़े बेटे प्रकाश पान के बीच झगड़ा छिड़ गया। घर के आंगन में सरकारी आवास बनाने को लेकर बात बढ़ गईऔर दोनों में जमकर बहस हुई, जो जल्दी ही हाथापाई में बदल गई।
डंडे से सिर फोड़ दिया, छोटी मां पहले घायल
विवाद इतना गरम हो गया कि प्रकाश ने गुस्से में डंडा उठा लिया। पहले उसने अपनी छोटी मां पर वार किया। इसके बाद अपने पिता सत्यवान पान पर हमला कर दिया।
गांव वालों ने छोटी मां को बचाया, पिता को छोड़ दिया
घटना देख गांव वाले दौड़े आए। उन्होंने सबसे पहले घायल छोटी मां को उठाकर पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी पहुंचाया। सत्यवान को चोट कम लग रही थी, इसलिए उन्हें घर में ही छोड़ दिया गया। लेकिन ये सब इतनी जल्दी-जल्दी हुआ कि किसी को अंदाजा नहीं था कि हालात कितने खतरनाक हो चुके हैं।
पुलिस पहुंची तो शव मिला, डॉक्टर ने मृत घोषित किया
जैसे ही पुलिस को खबर लगी, वो आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंची। सत्यवान पान का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने तुरंत उन्हें जीप में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी ले जाया। वहां डॉक्टरों ने जांच की और सत्यवान पान को मृत घोषित कर दिया। छोटी मां की हालत गंभीर बताई जा रही है, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया है।
Also Read : नशे में गाली-गलौज के बाद कर दी ह’त्या, फिर कुएं में फेंक दिया शव, एक आरोपी को पुलिस ने दाबोचा

