Jamtara : जामताड़ा जिले में शुक्रवार को अचानक एक बड़ा हादसा हो गया, घटना मिहिजाम थाना क्षेत्र के मेन रोड मोड़ से आम बागान जाने वाली सड़क पर हुआ। बोकारो से आ रहा सीमेंट लदा 12 पहिया ट्रक सड़क किनारे बने हाई ड्रेन के स्लैब को तोड़ते हुए सीधे नाले में जा धंसा। इस घटना में नाले का स्लैब पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।
15-20 दिन पहले ही बना था स्लैब
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह नाली और उसका स्लैब करीब 15-20 दिन पहले ही बनाया गया था। इतने कम समय में ही भारी वाहन का वजन सहन नहीं कर पाने की वजह से स्लैब टूट गया, जिसके बाद निर्माण की गुणवत्ता पर कई प्रश्न चिन्ह उठाते हैं। जैसे ही ट्रक स्लैब पर चढ़ा, वह अचानक टूट गया और ट्रक नाले में जा गिरा। रहत की बात यह है कि इस घटना में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
घटना के बाद मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने ट्रक को नाले से निकालने में मदद की। इस दौरान सड़क पर कुछ समय तक आवाजाही की समस्या उत्पन्न हो गई लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और निर्माण एजेंसी पर ख़राब गुणवत्ता वाले सामग्री के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है अगर अच्छे सामग्री और निर्माण कार्य सही तरीके से होता तो स्लैब इतनी जल्दी नहीं टूटता।

Also Read : स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला “अमेरिकन मेड” शक्तिशाली बम, इंडियन आर्मी को लिखा गया पत्र


