Giridih : गिरिडीह पुलिस ने लूट की योजना रच रहे तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी। एसपी को सूचना मिली थी कि अपराधी पंचम्बा थाना क्षेत्र के बुढ़वा आहर तालाब के पास किसी वारदात की साजिश रच रहे हैं। इंफॉर्मेशन मिलते ही डीएसपी-2 कौशर अली के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर तीन अपराधियों को धर दबोचा। डीएसपी ने मीडिया को बताया कि ये तीनों अपराधी पहले भी कई मामलों में शामिल रहे हैं। बीते 28 फरवरी को भरकट्टा ओपी क्षेत्र के भलुआ सारंडा रोड पर उन्होंने एक ज्वेलरी की दुकान से करीब 3 लाख रुपए और जेवरात की लूट की थी। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया। डीएसपी कौशर अली ने बताया कि पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे अपराधियों की सूचना तुरंत थाने को दें, ताकि अपराधियों को पकड़ने में मदद मिल सके।
Also Read : डायन-बिसाही के शक में कर दी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की ह’त्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Also Read : रांची मेयर और बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण कल, सुरक्षा को लेकर निषेधाज्ञा लागू
Also Read : 2 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्पीड पोस्ट के जरिये मंगाता था माल


