Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»PLFI को झटका : एक लाख के इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने खूंटी DC-SP के समक्ष किया सरेंडर
    खूंटी

    PLFI को झटका : एक लाख के इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने खूंटी DC-SP के समक्ष किया सरेंडर

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2026Updated:March 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कमांडर हाबिल मुंडू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) को एक और बड़ा झटका लगा है। संगठन के सक्रिय एरिया कमांडर हाबिल मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू ने बुधवार को खूंटी में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। हाबिल मुंडू पर झारखंड सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह लंबे समय से खूंटी, चाईबासा और आसपास के इलाकों में सक्रिय था और संगठन के लिए काम कर रहा था।

    एसपी-डीसी के सामने डाले हथियार

    आत्मसमर्पण के दौरान उसने खूंटी के एसपी और डीसी की मौजूदगी में विधिवत रूप से हथियार डाल दिए। इस मौके पर प्रशासन ने उसे फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया, जो राज्य सरकार की ‘नई दिशा’ सरेंडर नीति के तहत पुनर्वास का संकेत है। सरेंडर के बाद हाबिल मुंडू ने स्वीकार किया कि वह संगठन की खोखली विचारधारा और पुलिस के बढ़ते दबाव से परेशान था। इसी वजह से उसने उग्रवाद का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।

    सरेंडर पॉलिसी का दिख रहा असर

    प्रशासन का कहना है कि राज्य सरकार की सरेंडर और पुनर्वास नीति का असर अब साफ दिखने लगा है। उग्रवादी धीरे-धीरे हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

    Also Read : रातू रोड के किस प्रत्याशी के सिर सजेगा डिप्टी मेयर का ताज! रांची से दूर एक रिसॉर्ट में कैद 35 पार्षद, मोबाइल बंद

    carrying a bounty of ₹1 lakh Chaibasa News End of Extremism Habil Mundu Jharkhand police Jharkhand Update Khunti News Mainstream Return Naxal activity Nayi Disha Policy PLFI Militant police action Prafull Mundu Rewarded Militant Setback for PLFI: Area Commander Habil Mundu surrender Surrender Policy surrenders before Khunti DC and SP.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरातू रोड के किस प्रत्याशी के सिर सजेगा डिप्टी मेयर का ताज!
    Next Article अदाणी फाउंडेशन ने 80 टीबी मरीजों को दिया पोषण किट, स्वास्थ्य और जागरूकता पर जोर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026
    Latest Posts

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    बंद घर का ताला तोड़ उड़ा डाले पांच लाख के जेवर, केदारनाथ यात्रा पर गया परिवार

    June 17, 2026

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.