Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा में गरमाई बहस : जल संरक्षण, कोल्ड स्टोरेज और बिजली पर सरकार को घेरा
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा में गरमाई बहस : जल संरक्षण, कोल्ड स्टोरेज और बिजली पर सरकार को घेरा

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2026Updated:March 18, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरयू राय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा के वर्तमान सत्र के अंतिम दिन, बुधवार को सदन में राज्य के बुनियादी मुद्दों पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच चर्चा हुई। विधायक सरयू राय और जयराम महतो ने जनता से जुड़े जमीनी सवाल सदन के पटल पर रखे। मुद्दों में जल संरक्षण, कृषि भंडारण और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली प्रमुख रहे।

    चंदवा का जगराहा डैम: निजी बनाम सरकारी के फेर में फंसा संरक्षण

    विधायक सरयू राय ने लातेहार के चंदवा स्थित जगराहा डैम के सौंदर्यीकरण और संरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि यह डैम प्राकृतिक भूगर्भ जल स्रोत है, जहाँ 24 घंटे स्वच्छ पानी उपलब्ध होता है। यह दुर्लभ प्राकृतिक संपदा है, जिसे गहरा कर संरक्षित करने की आवश्यकता है। जल संसाधन विभाग ने कहा कि डैम पर उनका स्वामित्व नहीं है। मंत्री हफीजुल हसन ने स्पष्ट किया कि वर्तमान नियमों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में केवल 5 एकड़ से बड़े सरकारी तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाता है, जबकि जगराहा डैम को निजी बताया जा रहा है। मंत्री ने यह भी बताया कि विभाग एक नया प्रस्ताव ला रहा है, जिसके तहत 2.5 एकड़ से बड़े सरकारी या गैर-सरकारी तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा सकेगा। यदि यह प्रस्ताव पास होता है, तो जगराहा डैम के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो जाएगा।

    कोल्ड स्टोरेज और किसानों के ऋण को लेकर सवाल

    विधायक जयराम महतो ने किसानों की बदहाली और भंडारण की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के अनुपात में कोल्ड स्टोरेज बनाने में विफल रही है, जिससे किसान अपनी फसल औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जवाब दिया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में माननीय सदस्यों की अनुशंसा पर एक कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराया जाएगा। जयराम महतो ने सुझाव दिया कि अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी कोल्ड स्टोरेज में रखे अनाज की रसीद पर ऋण मिल सके। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है और इसके लिए WRDA (Warehouse Receipts Development Authority) का प्रमाणपत्र अनिवार्य है, जो अभी राज्य के कोल्ड स्टोरेज में उपलब्ध नहीं है। फिलहाल किसानों के लिए केवल केसीसी लोन ही उपलब्ध हैं।

    ऊर्जा विभाग: बहाली और बिजली बिल पर घेराव

    जयराम महतो ने बिजली विभाग में रिक्तियों और उपभोक्ताओं को मिलने वाले गलत बिलों पर सरकार को घेरा। मंत्री योगेंद्र महतो ने आश्वासन दिया कि नई नियमावली बन चुकी है और कैबिनेट की मंजूरी के बाद बहाली प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। मनमाने और अतिरिक्त बिजली बिलों की शिकायत पर मंत्री ने कहा कि अब स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, ताकि पारदर्शिता आए। यदि उपभोक्ता साक्ष्य देंगे, तो न केवल बिल में संशोधन किया जाएगा, बल्कि लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही भी होगी। इसके बावजूद उपभोक्ताओं से बिल भुगतान में तत्परता बनाए रखने की अपील भी की गई।

    Also Read : लोकायुक्त सहित अन्य आयोग में नियुक्ति विवाद, हाईकोर्ट में पेश हुआ मामला

    Assembly Session Cold Storage Electricity Bill Issue Farmers Loans Jagaraha Dam Jayram Mahto Jharkhand Assembly Jharkhand news Minister Hafizul Hasan Minister Shilpi Neha Tirki Minister Yogendra Mahto power department Saryu Rai Water Conservation WRDA
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकायुक्त सहित अन्य आयोग में नियुक्ति विवाद, हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई कड़ी फटकार
    Next Article चापाकल से अस्पताल तक… ईचागढ़ की पीड़ा लेकर CM हेमंत के दरबार पहुंचे जनप्रतिनिधि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    Latest Posts

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.