Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 11:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»खतरे के बीच मिशन पूरा : अंश त्रिपाठी बने ऊर्जा सुरक्षा के ‘अनसुने हीरो’
    जमशेदपुर

    खतरे के बीच मिशन पूरा : अंश त्रिपाठी बने ऊर्जा सुरक्षा के ‘अनसुने हीरो’

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2026Updated:March 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अंश त्रिपाठी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के रहने वाले अंश त्रिपाठी ने ऐसा काम कर दिखाया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। अंतरराष्ट्रीय समुद्री तनाव के बीच जान जोखिम में डालकर हजारों मीट्रिक टन एलपीजी गैस भारत तक पहुंचाने वाले अंश को गुजरात के वडीनार पोर्ट पर सम्मानित किया गया। यह मिशन सिर्फ एक डिलीवरी नहीं था, बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ा बड़ा ऑपरेशन था।

    ‘नंदा देवी’ और ‘शिवालिक’ की सुरक्षित एंट्री

    शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के गैस टैंकर ‘नंदा देवी’ 45,000 लीटर टन एलपीजी लेकर वडीनार पहुंचा। इससे पहले ‘शिवालिक’ भी 46,000 टन गैस लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। इन दोनों जहाजों की सुरक्षित वापसी से देश के गैस स्टॉक में बड़ा पहुंचा हुआ है और सप्लाई अब सामान्य होने की राह पर है।

    खतरनाक रास्ता पार कर लाई गई गैस

    इन जहाजों ने दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग Strait of Hormuz को पार किया। इस रूट पर हमेशा खतरा बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी। जहाज के सेकंड इंजीनियर के तौर पर अंश त्रिपाठी ने तकनीकी जिम्मेदारी संभाली और जहाज को सुरक्षित भारत तक लाने में अहम भूमिका निभाई।

    मिला खास सम्मान

    मुंद्रा पोर्ट पर आयोजित समारोह में एमएमडी कांडला और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की टीम ने ‘शिवालिक’ के क्रू मेंबर्स को सम्मानित किया। अंश त्रिपाठी को उनकी तकनीकी कुशलता और मुश्किल हालात में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खास तौर पर सराहा गया।

    अब तेजी से पहुंचेगी गैस

    ऊर्जा मंत्रालय ने सप्लाई को और तेज करने के लिए नई रणनीति अपनाई है। अब मुंद्रा और वडीनार जैसे बड़े पोर्ट से छोटे जहाजों के जरिए देश के अलग-अलग शहरों और डिपो तक गैस भेजी जाएगी। इस ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल से कम समय में ज्यादा जगहों तक एलपीजी पहुंच सकेगी।

    जमशेदपुर का बढ़ा मान

    अंश त्रिपाठी की इस उपलब्धि ने जमशेदपुर का नाम एक बार फिर रोशन किया है। मुश्किल हालात में भी शांत दिमाग और तकनीकी समझ से उन्होंने साबित कर दिया कि यहां की प्रतिभा किसी से कम नहीं।

    तेल की सप्लाई भी रास्ते में

    गैस के बाद अब कच्चे तेल की सप्लाई भी बढ़ रही है। संयुक्त अरब अमीरात से ‘जग लाडकी’ नाम का जहाज करीब 81,000 टन कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट की ओर बढ़ रहा है, जो अगले 24 से 48 घंटों में पहुंच सकता है।

    Also Read : मेदिनीनगर सिलेंडर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन, गैस एजेंसी मालिक पर FIR दर्ज

    Ansh Tripathi energy security India fuel supply update gas tanker Nanda Devi Indian Oil Corporation Jamshedpur News latest I LPG supply India LPG tanker India marine engineer India Mundra port news Ship Shivalik Shipping Corporation of India Strait of Hormuz route Vadinar port Gujarat
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकरोड़ों की 8-लेन सड़क में ‘मौत का गड्ढा’, धनबाद में फिर खुली निर्माण की पोल
    Next Article जामताड़ा में दिनदहाड़े झपटमारी, घर के बाहर खड़ी महिला के कान से बाली नोच ले उड़े बदमाश

    Related Posts

    झारखंड

    जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा ओरमांझी, प्राचीन महावीर मंदिर में भव्य भक्ति जागरण संपन्न

    May 15, 2026
    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम, मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026
    Latest Posts

    जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा ओरमांझी, प्राचीन महावीर मंदिर में भव्य भक्ति जागरण संपन्न

    May 15, 2026

    एक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम, मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम

    May 15, 2026

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.