Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को बड़ी राहत : रासुका के तहत हिरासत खत्म, रिहाई का रास्ता साफ
    देश

    जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को बड़ी राहत : रासुका के तहत हिरासत खत्म, रिहाई का रास्ता साफ

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2026Updated:March 14, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जलवायु
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : सरकार ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने उनकी हिरासत को खत्म करते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत हिरासत में लिया गया था, लेकिन अब सरकार ने इसे तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद वांगचुक की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

    सुप्रीम कोर्ट में चल रही थी सुनवाई

    इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया में भी सुनवाई चल रही थी। कोर्ट ने कहा था कि वह वांगचुक के भाषणों से जुड़े वीडियो इस सप्ताह देखेगा और उनकी हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर 17 मार्च को अंतिम सुनवाई करेगा। यह याचिका उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने दाखिल की थी। अदालत की पीठ में अरविंद कुमार और पी. बी. वराले शामिल थे। कोर्ट ने रजिस्ट्रार को निर्देश दिया था कि जजों के लिए वांगचुक के भाषणों के वीडियो की स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि पूरे मामले को समझकर अंतिम फैसला लिया जा सके।

    वकीलों के बीच भी हुई बहस

    सुनवाई के दौरान केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरलके. एम. नटराज पेश हुए। उन्होंने कहा कि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की तबीयत खराब होने के कारण सुनवाई टालने की मांग की गई थी। वहीं, वांगचुक की पत्नी की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि बार-बार सुनवाई टलने से देश में गलत संदेश जा रहा है। इसके बाद अदालत ने साफ किया कि अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी और उसी दिन अंतिम सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया जाएगा।

    सरकार ने लगाए थे गंभीर आरोप

    सरकार और लद्दाख प्रशासन की ओर से अदालत को बताया गया था कि वांगचुक को पिछले साल लेह में हुई हिंसा के मामले में हिरासत में लिया गया था। इस घटना में चार लोगों की मौत हुई थी और करीब 161 लोग घायल हुए थे। प्रशासन का कहना था कि वांगचुक ने सीमावर्ती इलाके में लोगों को भड़काने वाले बयान दिए थे, जिसकी वजह से उन्हें रासुका के तहत हिरासत में लिया गया था।

    Also Read : असम चुनाव में झारखंड कांग्रेस की एंट्री, 9 नेताओं को प्रचार की बड़ी जिम्मेदारी

    central government decision Climate Activist Environmental Movement Gitanjali J. Angmo Indian Court News Justice Arvind Kumar Justice P.B. Varale K.M. Nataraj Kapil Sibal Ladakh Administration Leh Violence Case Ministry of Home Affairs National Security Act NSA Case Release Verdict Sonam Wangchuk Supreme Court Hearing Tushar Mehta अरविंद कुमार जस्टिस कपिल सिब्बल के एम नटराज केंद्र सरकार फैसला गीतांजलि जे एंग्मो गृह मंत्रालय जलवायु कार्यकर्ता तुषार मेहता पर्यावरण आंदोलन पी बी वराले जस्टिस भारत न्यायालय खबर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम रासुका मामला रिहाई फैसला लद्दाख प्रशासन लेह हिंसा मामला सुप्रीम कोर्ट सुनवाई सोनम वांगचुक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ पुलिस को मिले 32 नए वाहन, एसपी ने खुद चलाकर किया रवाना
    Next Article मसूरी में हो रही है क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी, बचपन की दोस्त वंशिका सिंह संग लेंगे फेरे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.