Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»असम चुनाव में झारखंड कांग्रेस की एंट्री, 9 नेताओं को प्रचार की बड़ी जिम्मेदारी
    झारखंड

    असम चुनाव में झारखंड कांग्रेस की एंट्री, 9 नेताओं को प्रचार की बड़ी जिम्मेदारी

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2026Updated:March 14, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    असम विधानसभा चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :आने वाले असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने झारखंड के नौ वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इन नेताओं को असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पक्ष में चुनाव प्रचार की कमान दी गई है।

    एआईसीसी ने जारी किया पत्र

    झारखंड एआईसीसी प्रभारी के. राजू की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। बताया गया है कि असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई के अनुरोध पर इन नेताओं का चयन किया गया है। इन नेताओं को जल्द ही असम के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी दी जाएगी, जहां वे कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं और संगठनात्मक कार्यक्रम करेंगे।

    इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

    कांग्रेस ने जिन नेताओं को यह जिम्मेदारी दी है, उनमें सांसद सुखदेव भगत का नाम शामिल है। इसके अलावा झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को भी प्रचार अभियान में अहम भूमिका दी गई है। सूची में वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव, विधायक ममता देवी, रामचंद्र सिंह, सोना राम सिंकू और नमन बिक्सल कोंगारी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो को भी इस अभियान का हिस्सा बनाया गया है।

    असम चुनाव में सक्रिय हैं हेमंत सोरेन

    असम चुनाव को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। असम कांग्रेस के कई नेताओं की उनसे रांची में मुलाकात हो चुकी है। बताया जा रहा है कि चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच तालमेल को लेकर भी चर्चा चल रही है। पार्टी का समर्थन है कि संयुक्त रणनीति के जरिए चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

    Also Read : असम चुनाव में झारखंड के 9 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने सौंपी कमान

    AICC Assam election Congress party Deepika Pandey Singh Gaurav Gogoi Hemant Soren Jharkhand Congress Jharkhand Politics Mamta Devi Naman Bixal Kongari Rama Khalkho Rameshwar Oraon Shilpi Neha Tirkey Sona Ram Sinku Sukhdeo Bhagat
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार पुलिस की बड़ी सफलता : 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर ‘फ्रेश भुइयां’ सहित दो को दबोचा, AK-47 जब्त
    Next Article रामगढ़ पुलिस को मिले 32 नए वाहन, एसपी ने खुद चलाकर किया रवाना

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.