Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चतरा में दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौ’त
    झारखंड

    चतरा में दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौ’त

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2026Updated:March 14, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में घांघरी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

    आईटीआई कॉलेज से ड्यूटी कर घर लौट रहा था युवक

    मृतक की पहचान हीरिंग गांव के रहने वाले संजय सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय सिंह जोरी (बानसिंह) स्थित एक आईटीआई कॉलेज में काम करते थे। बीती देर रात वह अपनी ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घांघरी के पास तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

    सुबह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन

    घटना की जानकारी शनिवार सुबह जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को मिली, बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सड़क पर पड़े शव को देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे इलाके में मातम और गम का माहौल बन गया।

    आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम

    घटना से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क के बीचों-बीच रखकर चतरा-डोभी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जाम में कई स्कूली बसें भी फंस गईं, जिससे बच्चों और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को घंटों सड़क पर इंतजार करना पड़ा और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    मुआवजा और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग

    घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज के अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना है कि जब तक मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा और हाइवा चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे।

    फरार हाइवा और चालक की तलाश में जुटी पुलिस

    पुलिस प्रशासन फिलहाल लोगों को समझाने में जुटा हुआ है। वहीं फरार हाइवा और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी गई है।

    Also Read : धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस का बढ़ाया गया रूट, एक्स्ट्रा स्लीपर कोच से सफर होगा आसान

    Accident Biker Dies Chatra Chatra news Chatra-Dobhi Route Collision with Hyva Ghanghri Hunterganj Hunterganj Police Station ITI College Jharkhand news police investigation Road Accident Road Blockade Sanjay Singh villagers protest आईटीआई कॉलेज ग्रामीणों का विरोध घंघरी से टक्कर चतरा चतरा समाचार चतरा-डोभी मार्ग झारखंड समाचार दुर्घटना पुलिस जांच बाइक सवार की मौत संजय सिंह सड़क जाम सड़क दुर्घटना हंटरगंज हंटरगंज थाना हाइवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस का बढ़ाया गया रूट, एक्स्ट्रा स्लीपर कोच से सफर होगा आसान
    Next Article धनबाद पुलिस को मिली 40 नई बोलेरो और 45 बाइक, गश्ती व्यवस्था होगी और मजबूत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.