Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांग, पोस्टरों से सजी दीवारें
    ट्रेंडिंग

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांग, पोस्टरों से सजी दीवारें

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चिराग पासवान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना की सड़कों और प्रमुख क्षेत्रों में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें जोर देकर कहा गया है—”ना दंगा हो, ना फसाद हो, बिहार का सीएम सिर्फ चिराग हो।” ये पोस्टर लोजपा (रामविलास) की ओर से लगाए गए हैं और जिलाध्यक्ष इमाम गजाली की अगुवाई में शहर में लगाए गए।

    पोस्टरों में आगे लिखा गया है-“सजाओ इनके सर पर ताज, तभी आएगा बिहार में स्वर्ण काल। मोदी जी का मिला अपने हनुमान को आशीर्वाद, चिराग होंगे बिहार के नए सरताज। बिहार मांगे चिराग। अब वक्त आ गया है युवा मुख्यमंत्री बनाने का। एनडीए की होगी सरकार, सीएम होगा सिर्फ चिराग, सिर्फ चिराग।”

    पहली बार नहीं, पहले भी उठ चुकी है मांग

    यह पहली बार नहीं है जब चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी हो। जमुई के सांसद और चिराग के जीजाजी अरुण भारती पहले ही कह चुके हैं कि वे चिराग को बिहार का मुखिया देखना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया था कि मुख्यमंत्री का फैसला गठबंधन की सहमति से होगा। अब पोस्टरों और समर्थकों की मांग के बाद चिराग का नाम सियासी बहस में और मजबूत हो गया है।

    बिहार के अगले CM को लेकर चर्चा

    नीतीश कुमार के राज्यसभा नॉमिनेशन के बाद बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। बीजेपी से डिप्टी CM सम्राट चौधरी, डिप्टी CM विजय सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और नीतीश मिश्रा के नाम चर्चित हैं। जेडीयू में मंत्री विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार के नाम चर्चा में हैं। महिला नेताओं में श्रेयसी सिंह और गायत्री देवी के नाम को भी महत्व दिया जा रहा है। इसके अलावा निशांत कुमार (नीतीश कुमार के बेटे) हाल ही में जेडीयू में शामिल होने के बाद चर्चित हुए हैं। इन सभी नामों में अब चिराग पासवान का नाम भी प्रमुखता से शामिल हो गया है। एनडीए गठबंधन के फैसले का इंतजार है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

    युवा नेतृत्व और बदलाव की उम्मीद

    लोजपा समर्थक और शहर के युवा नेता पोस्टरों के जरिए यह संदेश दे रहे हैं कि बिहार में युवा नेतृत्व को मौका मिलना चाहिए। पोस्टरों और समर्थकों की मांग से स्पष्ट है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर सिर्फ चिराग पासवान को देखा जाना चाहिए।

    Also Read : तमिलनाडु में फंसी नोवामुंडी की चार आदिवासी बच्चियां, ग्रामीणों ने विधायक से लगाई मदद की गुहार

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतमिलनाडु में फंसी नोवामुंडी की चार आदिवासी बच्चियां, ग्रामीणों ने विधायक से लगाई मदद की गुहार
    Next Article रजरप्पा मंदिर में युवक और पुलिस के बीच मारपीट… देखें वायरल वीडियो

    Related Posts

    झारखंड

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026
    झारखंड

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026
    क्राइम

    दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

    July 14, 2026
    क्राइम

    जामताड़ा में साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4.04 लाख रुपये नकद समेत कई सामान बरामद

    July 14, 2026
    क्राइम

    चतराः लेवी लेने पहुंचने वाले थे कोइला माइंस, पुलिस ने धर दबोचा

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राज्य ने खोया अनुभवी जननेता

    July 14, 2026
    Latest Posts

    क्या बढ़ सकती है भोलानाथ सिंह की मुश्किलें? असुंता लकड़ा की शिकायत पर खेल मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश

    July 14, 2026

    ओडिशा: तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों को बड़ी सौगात, 25 फीसदी बोनस के साथ बढ़ी मजदूरी

    July 14, 2026

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.