Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय बैठक, यूक्रेन और मिडिल ईस्ट में शांति की अपील
    देश

    पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय बैठक, यूक्रेन और मिडिल ईस्ट में शांति की अपील

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फिनलैंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खासतौर पर मिडिल ईस्ट और यूक्रेन में जारी जंग को जल्दी खत्म करने की अपील की। मोदी ने कहा कि सिर्फ मिलिट्री लड़ाई से कोई भी मसला हल नहीं हो सकता।

    भारत और फिनलैंड का शांतिपूर्ण दृष्टिकोण

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फिनलैंड दोनों ही कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने बताया, “हम इस बात पर सहमत हैं कि सिर्फ सैन्य संघर्ष से कोई भी समस्या हल नहीं हो सकती।” चाहे यूक्रेन का मामला हो या मिडिल ईस्ट का, भारत हमेशा विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और शांति स्थापित करने की कोशिशों का समर्थन करेगा।

    Addressing the joint press meet with President Alexander Stubb of Finland. @alexstubb https://t.co/5EbPxNhi25

    — Narendra Modi (@narendramodi) March 5, 2026

    मिडिल ईस्ट की स्थिति

    अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छह दिनों से जंग जारी है। अल जजीरा के मुताबिक, इजराइल और अमेरिका ने अब तक ईरान में 5000 से ज्यादा बम गिराए हैं और 20 ईरानी वॉरशिप डुबा दी हैं। इन हमलों में एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए। वहीं, ईरान ने पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट के 9 देशों में बने अमेरिकी बेस पर हमला किया है।

    डिजिटलाइजेशन और हाई-टेक क्षेत्रों में सहयोग

    बैठक के दौरान मोदी और स्टब ने डिजिटलाइजेशन और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई। दोनों नेताओं ने भारत-फिनलैंड संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 6G टेलीकॉम, स्वच्छ ऊर्जा और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे हाई-टेक क्षेत्रों में सहयोग से दोनों देशों के रिश्तों को नई गति मिलेगी।

    व्यापार और निवेश में बढ़ावा

    मोदी ने यह भी बताया कि प्रस्तावित भारत-यूरोपीय फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेगा।

    फिनलैंड राष्ट्रपति का चार दिवसीय भारत दौराA

    अलेक्जेंडर स्टब बुधवार को चार दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। इस दौरे का उद्देश्य व्यापार, निवेश और उभरती प्रौद्योगिकियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाना है।

    Also Read : महज व्हाट्सएप चैट दिखाकर नहीं हो सकता तलाक : हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला पलटा

    # Prime Minister Narendra Modi 6G telecom 6G टेलीकॉम Alexander Stubb artificial intelligence bilateral meeting clean energy digitalization Finland Foreign Policy high-tech cooperation India-European FTA India-Finland relations international cooperation Middle East Military Conflict Narendra modi peace efforts quantum computing strategic partnership trade and investment Ukraine अंतरराष्ट्रीय सहयोग अलेक्जेंडर स्टब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्वांटम कंप्यूटिंग डिजिटलाइजेशन द्विपक्षीय बैठक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिनलैंड भारत-फिनलैंड संबंध भारत-यूरोपीय FTA मिडिल ईस्ट यूक्रेन रणनीतिक साझेदारी विदेश नीति व्यापार और निवेश शांति प्रयास सैन्य संघर्ष स्वच्छ ऊर्जा हाई-टेक सहयोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहज व्हाट्सएप चैट दिखाकर नहीं हो सकता तलाक : हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला पलटा
    Next Article अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का छठा दिन, भारत के लिए चलेगी UAE से 13 स्पेशल फ्लाइट्स

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.