Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा में ठेका मजदूरों का हंगामा : सेल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद बनी सहमति
    झारखंड

    चाईबासा में ठेका मजदूरों का हंगामा : सेल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद बनी सहमति

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2026Updated:February 28, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रदर्शन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के गुवा क्षेत्र में ठेका मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर कल जोरदार प्रदर्शन किया। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में मजदूर सेल जनरल ऑफिस के सामने जुटे और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार और गुवा सेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार अमन का पुतला दहन किया गया।

    मजदूरों की मुख्य मांगें

    यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो रात्रि पाली में खदान क्षेत्र जाने वाली बसों को रोक दिया जाएगा। मजदूरों ने निम्नलिखित मांगें उठाईं-

    • कोलकाता स्थित सेल गेस्ट हाउस में ठेका श्रमिकों के लिए बंद की गई चिकित्सा सुविधा को बहाल करना।

    • खदान में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाना।

    • स्किल्ड और सेमी-स्किल्ड कर्मियों की सूची तैयार करना।

    • ठेका कर्मियों को आवास सुविधा उपलब्ध कराना।

    • स्थानीय अप्रेंटिस, इंजीनियरिंग और डिप्लोमा धारकों को बहाली में प्राथमिकता।

    • आसपास के गांवों के युवाओं को स्थानीय रोजगार में वरीयता देना।

    प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा और क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

    प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता

    शुक्रवार की देर रात यूनियन और सेल प्रबंधन के बीच लंबी वार्ता हुई। चर्चा के बाद प्रबंधन ने अधिकांश मांगों पर सहमति जताते हुए उन्हें जल्द लागू करने का आश्वासन दिया। साथ ही राजाबुरु खदान को शीघ्र शुरू करने और प्रभावित गांवों के लोगों को स्थानीयता के आधार पर रोजगार देने का वादा किया गया।

    70 स्थानीय ग्रामीणों की मेडिकल जांच

    वर्तमान में खदान के ठेकेदार ‘मां सरला प्राइवेट वर्क’ द्वारा 70 स्थानीय ग्रामीणों की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

    आंदोलन समाप्त

    वार्ता और आश्वासन के बाद यूनियन ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी। प्रदर्शन में यूनियन के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ समेत बड़ी संख्या में ठेका मजदूर मौजूद थे।

    Also Read : कोडरमा से चलने लगी अमृत भारत एक्सप्रेस, होली पर तीनों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए

    Apprentice Jobs Contract Workers Protest Gua Industrial Protest Jharkhand Mazdoor Sangharsh Sangh labor rights Local Employment medical facility Mining Sector Pargana Gua Putha Dahan SAIL Skilled Workers Steel Authority of India Workers Demands
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओडिशा में दरिंदगी के बाद युवती को चौथी मंजिल से फेंका, झारखंड का शुभम सहित दो गिरफ्तार
    Next Article नक्सली हिंसा के पीड़ित परिवारों को झारखंड सरकार का सहारा, गुमला-लोहरदगा के तीन परिवारों का मुआवजा मंजूर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.