Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 5:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद के लोयाबाद वार्ड 8 में बैलेट गड़बड़ी से बवाल, दो बूथों पर वार्ड 9 की पर्ची से डल गए वोट
    झारखंड

    धनबाद के लोयाबाद वार्ड 8 में बैलेट गड़बड़ी से बवाल, दो बूथों पर वार्ड 9 की पर्ची से डल गए वोट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2026Updated:February 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लोयाबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : लोयाबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 में मतदान के दौरान अचानक हंगामे की स्थिति बन गई। मामला बैलेट पेपर की गड़बड़ी से जुड़ा है। आरोप है कि दो बूथों पर वार्ड 8 की जगह वार्ड 9 की मतदान पर्ची से वोट डलवाए जा रहे थे। जैसे ही यह बात सामने आई, मतदाताओं ने जमकर विरोध किया।

     मतदाता भोला विश्वकर्मा ने पकड़ी गलती

    बूथ संख्या 8/5, एकड़ा प्राथमिक विद्यालय में मतदान चल रहा था। इसी दौरान मतदाता भोला विश्वकर्मा वोट देने पहुंचे। उन्होंने बैलेट पेपर ध्यान से देखा तो पाया कि चुनाव चिन्ह तो सही है, लेकिन प्रत्याशी का नाम गलत छपा हुआ है। भोला विश्वकर्मा ने तुरंत आपत्ति जताई। पहले तो अफसरों को लगा कि शायद भ्रम हो, लेकिन जांच करने पर मामला गंभीर निकला। जानकारी के मुताबिक, उस समय तक 37 मतदाता गलत बैलेट पेपर पर वोट डाल चुके थे। बताया जा रहा है कि बैलेट पेपर में क्रम संख्या 1 से 11 तक वार्ड 8 अंकित था, लेकिन 12 से 37 तक वार्ड 9 लिखा हुआ था। यानी एक ही बंडल में दोनों वार्ड की पर्चियां मिल गई थीं।

     दूसरे बूथ पर भी वही हाल

    सिर्फ एकड़ा प्राथमिक विद्यालय ही नहीं, बल्कि बूथ संख्या 8/8 (बासुदेव गांधी स्मृति उच्च विद्यालय) में भी यही गड़बड़ी सामने आई। यहां भी वार्ड 9 की पर्ची से मतदान कराया जा रहा था। जब तक गलती पकड़ी गई, तब तक 14 मतदाता वोट डाल चुके थे। इसके बाद संबंधित बैलेट पेपर से मतदान तत्काल रोक दिया गया और सही पर्ची मंगाई गई।

    क्या बोले पीठासीन पदाधिकारी

    बूथ संख्या 8/8 के पीठासीन पदाधिकारी विश्वजीत मांजी ने बताया कि 50-50 के दो बंडल बैलेट पेपर में यह गड़बड़ी पाई गई है। उनके मुताबिक, वार्ड 8 के बैलेट पेपर के बंडल में वार्ड 9 की पर्ची पंच हो जाने की वजह से यह स्थिति बनी। उन्होंने कहा, “अगर शुरुआत में ही वार्ड 9 अंकित पर्ची सामने आ जाती, तो उस पर मतदान नहीं होने दिया जाता। जांच के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय होगी।”

     जांच के आदेश, प्रशासन सतर्क

    निर्वाची पदाधिकारी सह बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट की ओर से सूचना दी गई है। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फिलहाल प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इस घटना ने मतदान व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई, इसकी पूरी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

    Also Read : जामताड़ा और मिहिजाम में मतदान जारी, वोटर्स का उत्साह भी बरकरार

    #Dhanbad #Loyabad #Ward8 #VotingIssue #BallotPaperError #JharkhandNews #MunicipalElection #ElectionUpdate #PollingBooth #BreakingNews
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिकाय चुनाव 2026 : दोपहर एक बजे तक रांची में 24.90% और बुंडू में 39.77% हुआ मतदान
    Next Article रामगढ़ निकाय चुनाव : मांडू में सबसे ज्यादा वोटिंग, एसपी खुद ले रहे बूथों की जायजा

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026
    जामताड़ा

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026
    क्राइम

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026
    Latest Posts

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.