Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jun, 2026 ♦ 12:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»बिजली महंगी करने की तैयारी में USIL, आदित्यपुर की जन सुनवाई में उठा विरोध
    जमशेदपुर

    बिजली महंगी करने की तैयारी में USIL, आदित्यपुर की जन सुनवाई में उठा विरोध

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 17, 2026Updated:February 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    USIL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (USIL) ने अपनी बिजली की दरों में 17 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने सोमवार दोपहर आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में जन सुनवाई कर उपभोक्ताओं से सुझाव मांगे। सुनवाई की अध्यक्षता आयोग के चेयरमैन नवनीत कुमार ने की और विधिक सदस्य महेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।

    कंपनी ने क्या बढ़ाने का प्रस्ताव दिया

    कंपनी ने फिक्स्ड चार्ज में न्यूनतम 10 रुपये और अधिकतम 115 रुपये तथा एनर्जी चार्ज में 60 पैसे से 1.05 रुपये प्रति यूनिट बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही पांच किलोवाट तक बिजली लेने वाले शहरी कामर्शियल उपभोक्ताओं के एनर्जी चार्ज में 25 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी और रेलवे, इंजीनियरिंग व मिलिट्री स्टेशन के एनर्जी चार्ज में 5 पैसे प्रति यूनिट की कटौती का सुझाव दिया है।

    भूमिगत केबल और अन्य चुनौतियां

    कंपनी ने बताया कि सरायकेला-खरसावां क्षेत्र में भूमिगत केबल का क्षतिग्रस्त होना बड़ी चुनौती है। विभिन्न कंपनियों की खुदाई से केबल खराब हुई हैं। वन क्षेत्र में अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना और ट्रांसफार्मर से तेल चोरी भी समस्याएं हैं।

    पांच साल में कंपनी को चाहिए 935 करोड़ रुपये

    USIL के मुताबिक, वर्तमान में उनके 7,572 उपभोक्ता हैं जिन्हें 1,117.46 मिलियन यूनिट बिजली मिल रही है। अगले पांच साल में उपभोक्ता बढ़कर 15,568 होंगे और उनकी बिजली खपत 1,377.54 मिलियन यूनिट तक पहुंच जाएगी। इसके लिए कंपनी को 935.21 करोड़ रुपये की जरूरत होगी।

    विधिक सदस्य ने स्पष्ट किया नियम

    महेंद्र प्रसाद ने कहा कि कंपनी ने 17 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है, लेकिन आडिट रिपोर्ट के आधार पर तय फार्मूले के तहत ही बढ़ोतरी की जाएगी ताकि उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी न हो।

    चेयरमैन ने दिया उपभोक्ताओं और कंपनी को संदेश

    नवनीत कुमार ने कहा कि कंपनी अपने ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन लॉस को कम करे और रेवेन्यू गैप बढ़ने न पाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब रेवेन्यू गैप ज्यादा नहीं होना चाहिए, वरना टैरिफ बढ़ सकता है।

    उपभोक्ताओं ने उठाए सवाल

    उपभोक्ताओं ने बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना था कि बिजली क्षमता बढ़ाने में देरी हो रही है और इंस्टालेशन चार्ज की पारदर्शिता नहीं है। 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी छोटे उद्यमियों पर भारी बोझ डाल सकती है। इसके अलावा पावर कनेक्शन के लिए किए गए आवेदन लंबे समय तक लंबित रहते हैं, जिसके चलते उपभोक्ताओं को बार-बार कंपनी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने यह भी आपत्ति जताई कि सरचार्ज के अलावा अतिरिक्त मद में भी अनावश्यक बढ़ोतरी की जा रही है।

    उद्यमियों और पूर्व पदाधिकारियों की नाराज़गी

    संतोष खेतान, पूर्व अध्यक्ष, एशिया ने कहा कि हाईकोर्ट ने विद्युत शुल्क वापस लिया है, पर कंपनी के पास 166 करोड़ रुपये जमा हैं। हर्ष अग्रवाल, उद्यमी ने डिस्ट्रीब्यूशन लॉस बढ़ाने और उपभोक्ता संख्या बढ़ने के बावजूद दक्षता पर सवाल उठाए। अन्य उद्यमियों ने भी पावर क्षमता बढ़ाने में परेशानियों और अतिरिक्त चार्ज पर आपत्ति जताई।

    Also Read : बिहार विधानसभा में राजद का जोरदार प्रदर्शन, विकास–शिक्षा और शराबबंदी पर सरकार को घेरा

    #TataSteel #ElectricityRates #USIL #PublicHearing #PowerBill #ConsumerRights #Jharkhand #RateHike #SmallBusinessImpact #PowerConnection
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में मूलनिवासी संघ का हल्ला बोल, यूजीसी बिल 2026 लागू करने की मांग
    Next Article जोरदार टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ गया मिली ट्रक, फिर…

    Related Posts

    झारखंड

    रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसदों-विधायकों संग करेंगे अहम बैठक

    June 6, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह सदर अस्पताल में बवाल, मरीज की मौ’त के बाद भड़के परिजन

    June 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद JPSC ने जारी किया सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित रिजल्ट

    June 6, 2026
    Latest Posts

    रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसदों-विधायकों संग करेंगे अहम बैठक

    June 6, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में बवाल, मरीज की मौ’त के बाद भड़के परिजन

    June 6, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद JPSC ने जारी किया सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित रिजल्ट

    June 6, 2026

    रिम्स जमीन घोटाले में फंसे राजकिशोर बड़ाइक को ACB कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

    June 6, 2026

    हजारीबाग में रेलवे पुल के नीचे मिली महिला की लाश, इलाके में सनसनी

    June 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.