Johar Live Desk : भारतीय सिनेमा में जल्द ही एक बड़ी और ऐतिहासिक फिल्म आने वाली है। मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली और केतन मेहता पहली बार साथ काम कर रहे हैं। दोनों मिलकर एक ऐसी कहानी बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं, जो भारत के इतिहास और सभ्यता से गहराई से जुड़ी है। फिल्म का नाम रखा गया है ‘जय सोमनाथ’, जो दर्शकों को 1025-1026 ईस्वी के गौरवशाली दौर में ले जाएगी, जब महमूद गजनी ने सोमनाथ मंदिर पर हमला किया और उसे लूट लिया था।
View this post on Instagram
इतिहास से जुड़ी कहानी
यह फिल्म सिर्फ विनाश की घटना को नहीं दिखाएगी, बल्कि उसके बाद फिर से खड़े होने की ताकत और साहस की मिसाल को सामने लाएगी। इस हमले को अब करीब 1000 साल पूरे हो रहे हैं, और फिल्म इसी ऐतिहासिक पल को याद करने का काम करेगी।
दो बड़े फिल्ममेकर का संगम
फिल्म की सबसे खास बात है कि भंसाली और केतन मेहता पहली बार साथ काम कर रहे हैं। भंसाली अपनी भव्य और विजुअल्स से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, वहीं केतन मेहता ऐतिहासिक और इंटरनेशनल स्तर की कहानियों को गहराई से पेश करने के लिए मशहूर हैं। दोनों का यह संगम फिल्म को और भी खास बना सकता है।
निर्माण और रिलीज़ की जानकारी
‘जय सोमनाथ’ का निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस और माया मूवीज के बैनर तले किया जा रहा है। कहानी लिखने और निर्देशन की जिम्मेदारी खुद केतन मेहता संभाल रहे हैं। फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और इसे पहले से ही सबसे बड़ी ऐतिहासिक फिल्मों में गिना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर चर्चा
भंसाली प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस ऐतिहासिक फिल्म की झलक साझा की, और फैंस में पहले से ही फिल्म को लेकर उत्साह और चर्चा शुरू हो गई है।
Also Read : केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 7 मजदूर जिंदा जले


