Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अबकी बार 60% पार… वोट बढ़ाने को रांची प्रशासन का मेगा प्लान तैयार
    झारखंड

    अबकी बार 60% पार… वोट बढ़ाने को रांची प्रशासन का मेगा प्लान तैयार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 14, 2026Updated:February 14, 2026No Comments4 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची नगर निगम चुनाव अब बिल्कुल अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सात दिन बाद प्रचार का शोर थम जाएगा और 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस बार जिला प्रशासन ने साफ लक्ष्य तय किया है—कम से कम 60 प्रतिशत मतदान। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि राह आसान नहीं है। राज्य गठन के 25 सालों में सबसे ज्यादा 41.55% वोटिंग 2018 में हुई थी। उससे पहले 2008 में हुए चुनाव में तो उससे भी सिर्फ 0.5 प्रतिशत कम मतदान हुआ था। यानी शुरुआती उत्साह के बावजूद वोटिंग कभी 42% के पार नहीं जा सकी।

    घर-घर पहुंचेगी वोटर स्लिप

    53 वार्डों के करीब 10.27 लाख मतदाताओं तक वोटर स्लिप पहुंचाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में हर घर तक मतदाता सूची पहुंचाएं। शनिवार से यह अभियान और तेज होगा। हालांकि इस बार मतदान केंद्रों के विखंडन की वजह से बड़े पैमाने पर वार्ड बदले गए हैं। यही बात प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

    मतदान बढ़ाने में सामने आ रही ये बड़ी चुनौतियां

    वार्ड स्कैनिंग में गड़बड़ी : मतदान केंद्रों के विखंडन के दौरान जमीनी स्तर पर वार्डों की ठीक से स्कैनिंग नहीं हुई। नतीजा यह हुआ कि मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। अब सुधार की गुंजाइश भी बहुत कम है।

    50 हजार युवा नहीं दे पाएंगे वोट : यह चुनाव 2024 के विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के आधार पर हो रहा है। यानी जो युवा अब 18 साल के हो चुके हैं, उनका नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया। अनुमान है कि 50 हजार से ज्यादा युवा इस बार वोट नहीं दे पाएंगे।

    बैलेट पेपर से होगा चुनाव : इस बार ईवीएम नहीं, बल्कि बैलेट पेपर से वोटिंग होगी। एक बूथ पर करीब 1500 मतदाता हैं। बैलेट से मतदान में ज्यादा समय लग सकता है। इससे कतारें लंबी होंगी और मतदाताओं का उत्साह कम पड़ सकता है।

    35 वार्डों में बदले वोटरों के क्षेत्र : करीब 35 वार्डों के मतदाताओं का वार्ड बदल गया है। कई लोग अभी तक अपना नया वार्ड और बूथ खोज रहे हैं। अगर लोगों को जानकारी नहीं मिली तो वे वोट देने से वंचित रह सकते हैं।

    सोसाइटी स्तर पर अभियान नहीं : विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह इस बार सोसाइटी स्तर पर मतदाताओं को घर से निकालने का बड़ा अभियान नजर नहीं आ रहा है। इससे भी मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है।

    “रांची को बदलना है” – संजय सेठ

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने लोगों से अपील की है कि वे शहर को बदलने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि जैसे इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहरों में लगातार पहला स्थान हासिल करता है, उसी तरह रांची को भी 2026 तक साफ-सुथरा शहर बनाना है। उनका कहना है कि यह तभी संभव है जब लोग घर से निकलें और निकाय चुनाव में मतदान जरूर करें।

    मॉडल बूथ और सेल्फी प्वाइंट से मतदाताओं को लुभाने की तैयारी

    मोरहाबादी स्थित रेड क्रॉस परिसर के नौ मतदान केंद्रों को इस बार मॉडल बूथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन बूथों पर विशेष साज-सज्जा की जाएगी और मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे, ताकि लोग मतदान के बाद अपनी भागीदारी को साझा कर सकें।

    मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक मतदान केंद्र पर सबसे पहले वोट डालने वाले व्यक्ति को ‘फर्स्ट वोटर’ सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मतदान करने वाले नागरिकों को होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग सेंटर में विशेष छूट देने की योजना भी तैयार की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचें।

    प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर साफ-सफाई, बिजली और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

    “एक भी घर नहीं छूटेगा” – मंजूनाथ भजंत्री

    डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने साफ कहा है कि रांची और बुंडू नगर निगम क्षेत्र के सभी मतदाताओं तक वोटर स्लिप पहुंचाई जाएगी। एक भी घर नहीं छोड़ा जाएगा। मॉडल बूथ बनाए जाएंगे और हर बूथ पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

    अब गेंद मतदाताओं के पाले में

    प्रशासन ने अपनी तरफ से तैयारी तेज कर दी है। लेकिन असली परीक्षा मतदान वाले दिन होगी। अगर वार्ड बदलने से नाराज लोग घर में ही बैठे रह गए, तो 60 प्रतिशत का लक्ष्य पाना मुश्किल हो जाएगा। अब देखना यह है कि इस बार रांची के मतदाता इतिहास बदलते हैं या फिर पिछली बार की तरह 40 प्रतिशत के आसपास ही सिमट जाते हैं।

    Also Read : 521 करोड़ का मैक्सीजोन चिटफंड घोटाला: ईडी ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

    Citizen Participation Cleanliness Arrangements Disabled Facility Election Campaign First Voter Hotel Restaurant Discounts Model Booth Preparations to Increase Voting Ranchi Municipal Corporation Elections Red Cross Morabadi Selfie Point Voter Incentive Voter Slip Voting 2026 Voting Center Arrangements चुनाव अभियान दिव्यांग सुविधा नागरिक सहभागिता फर्स्ट वोटर मतदान 2026 मतदान केंद्र व्यवस्था मॉडल बूथ रांची नगर निगम चुनाव रेड क्रॉस मोरहाबादी वोटर प्रोत्साहन वोटर स्लिप वोटिंग बढ़ाने की तैयारी साफ-सफाई इंतजाम सेल्फी प्वाइंट होटल रेस्टोरेंट छूट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में प्रदूषण पर निर्णायक वार, एंटी-स्मॉग गन से लेकर ग्रीन नेट तक सख्त एक्शन प्लान
    Next Article रांची के इस इलाके में मिली अज्ञात शख्स की ला’श, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026
    Latest Posts

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.