Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीएम हेमंत से मिले वरिष्ठ वैज्ञानिक, कैंसर इलाज की स्वदेशी मशीन पर हुई चर्चा
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत से मिले वरिष्ठ वैज्ञानिक, कैंसर इलाज की स्वदेशी मशीन पर हुई चर्चा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुख्यमंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से वरिष्ठ वैज्ञानिक जीभीके सुब्रमण्यम ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को हुई। मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी स्वनिर्मित अत्याधुनिक कैंसर उपचार मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सुब्रमण्यम ने बताया कि यह मशीन पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार की गई है और देश-विदेश के कई बड़े अस्पतालों में इसका उपयोग हो रहा है। उनका कहना है कि कैंसर जैसे गंभीर रोग के इलाज में यह मशीन काफी कारगर साबित हो रही है और मरीजों को बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।

    “कैंसर मरीजों के लिए वरदान जैसी तकनीक”

    सीएम हेमंत सोरेन ने इस उपलब्धि के लिए वैज्ञानिक जीभीके सुब्रमण्यम की सराहना की। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए इस तरह की मशीन किसी वरदान से कम नहीं है। अगर ऐसी तकनीक राज्य में उपलब्ध हो जाए तो मरीजों को बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएम हेमंत ने साफ कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। अस्पतालों में जांच और इलाज की आधुनिक सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

    राज्य में ही मिले अत्याधुनिक इलाज की सुविधा

    सीएम हेमंत ने कहा कि कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ना चिंता की बात है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि झारखंड के मरीजों को अपने ही राज्य में बेहतर और आधुनिक इलाज मिल सके। इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने संकेत दिया कि अगर यह तकनीक राज्य के लिए उपयोगी साबित होती है तो इसे यहां लागू करने की दिशा में भी पहल की जा सकती है।

    कलाम के सहयोगी रहे हैं सुब्रमण्यम

    मालूम हो कि जीभीके सुब्रमण्यम पनाशिया लिमिटेड, बेंगलुरु के प्रबंध निदेशक हैं। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ भी काम कर चुके हैं और कई शोध परियोजनाओं में उनके सहयोगी रहे हैं। उनकी बनाई कैंसर उपचार मशीन आज देश ही नहीं, विदेशों के भी कई बड़े अस्पतालों में इस्तेमाल की जा रही है। इस मुलाकात के दौरान विधायक राजेश कच्छप भी मौजूद थे। यह बैठक इस बात का संकेत है कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को नई तकनीक से जोड़ने की दिशा में सरकार गंभीरता से आगे बढ़ रही है।

    Also Read : पलामू के डाली गांव में बना अनोखा ‘पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर’, पेड़ों को दिया गया धर्म का दर्जा

    APJ Abdul Kalam associates cancer patients Cancer Treatment cancer treatment machine Chief Minister's residence Ranchi G.B.K. Subramanyam Hemant Soren indigenous technology Jharkhand Government Jharkhand health system Medical Technology India modern hospital facility Panacea Limited state-of-the-art medical facility strengthening health infrastructure अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा आधुनिक अस्पताल सुविधा एपीजे अब्दुल कलाम सहयोगी कैंसर इलाज कैंसर उपचार मशीन कैंसर मरीज जी.भी.के. सुब्रमण्यम झारखंड सरकार झारखंड स्वास्थ्य व्यवस्था पनाशिया लिमिटेड मुख्यमंत्री आवास रांची मेडिकल टेक्नोलॉजी इंडिया स्वदेशी तकनीक स्वास्थ्य ढांचा मजबूत हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में बना दुनिया का पहला ‘पर्यावरण धर्म’ मंदिर, हरियाली को मिला आध्यात्मिक स्वरूप
    Next Article रांची पुलिस का नशे पर वार, 61 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को दबोचा

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.