Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Apr, 2026 ♦ 9:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»नशे में धुत कार चालक ने मचाया तांडव, क्या किया… जानें
    जमशेदपुर

    नशे में धुत कार चालक ने मचाया तांडव, क्या किया… जानें

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2026Updated:February 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टाटा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के टाटा मुख्य मार्ग पर स्थित मुर्गाघुटू चौक (नरवा पहाड़) में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने रफ्तार पर से नियंत्रण खो दिया और सीधे एक होटल में जा घुसा।

    जोरदार आवाज से दहले लोग

    घटना बीती देर रात  की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों  के अनुसार कार संख्या जेएच 05 डीएम / 5145 तेज रफ्तार में आ रही थी। अचानक कार होटल का शटर तोड़ते हुए दीवार को भी ध्वस्त कर अंदर जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इलाके में तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबराकर बाहर निकल आए।

    एयर बैग खुलने से चालक की बची जान

    कार में कुल तीन लोग सवार थे। कार चालक की पहचान गोपाल बेसरा के रूप में हुई है। गनीमत रही कि कार का एयर बैग खुल गया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि कार में सवार दुर्गा चरण बेसरा समेत तीनों लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों में से एक को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    होटल मालिक को करीब डेढ़ लाख का नुकसान

    होटल मालिक सतीश दास ने बताया कि घटना में उनके होटल का शटर और दीवार पूरी तरह टूट गई है। इसके अलावा होटल में रखा डीप फ्रीज, अलमारी समेत अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उनके मुताबिक इस हादसे में उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

    घटना की सूचना मिलते ही जादूगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की मदद में जुट गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि चालक शराब के नशे में था।

    इलाके में दहशत, कार्रवाई की मांग

    इस हादसे के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

    Also Read : राजधानी में रात का खौफनाक मंजर, ट्रांसजेंडर के साथ मारपीट और हाई-स्पीड ड्रामा

    accident under the influence of alcohol Car Accident car broke the shutter and entered car entered the hotel Drunk Driving Jadugoda Jadugoda police station loss of Rs 1.5 lakh loss to the hotel owner Murgaghutu Chowk Narwa Pahad Night Accident police action Road Accident Sadar Hospital Jamshedpur Speeding three injured traffic rule violation कार दुर्घटना जादूगोड़ा जादूगोड़ा थाना ट्रैफिक नियम उल्लंघन डेढ़ लाख का नुकसान तीन घायल तेज रफ्तार नरवा पहाड़ नशे में ड्राइविंग पुलिस कार्रवाई मुर्गाघुटू चौक रात का हादसा शटर तोड़कर घुसी कार शराब के नशे में हादसा सड़क हादसा सदर अस्पताल जमशेदपुर होटल मालिक को नुकसान होटल में घुसी कार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में पुलिस को रौंदने की कोशिश, ट्रांसजेंडर के साथ मारधाड़, 9 राउंड फायरिंग में एक आरोपी जख्मी
    Next Article बिहार में बुलेट ट्रेन का सपना होगा सच, 300 किमी प्रति घंटे होगी रफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    April 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    April 25, 2026

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026

    चोरी का ई-रिक्शा बेचने निकले दो युवक गिरफ्तार, टोटो और चार बैटरियां बरामद

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.