Ranchi : रांची की कचहरी चौक के पास उस समय खलबली मच गयी, जब एक ट्रांसजेंडर के साथ जमकर मारपीट की गयी। इल्जाम है कि स्कॉर्पियो सवार लड़कों ने मारधाड़ किया और ट्रांसजेंडर को उठाकर पटक दिया। इस घटना में उसका पैर टूट गया। वारदात की फैली खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पुलिस को भी अपना निशाना बनाया। पुलिस को रौंदने की कोशिश की गयी। जिसमें पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी।
इस्तियाख और गुलफाम की करतूतें
सिटी एसपी पारस राणा के मुताबिक, इस्तियाख और गुलफाम नामक दो युवकों ने पहले एक आम युवक को अपनी स्कॉर्पियो से रौंद दिया। घायल युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे वहीं छोड़ने की बजाय अपनी गाड़ी में डालकर पूरे शहर में घुमाते रहे।
पुलिस ने किया पीछा
जब पुलिस को इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिली, तो तुरंत पीछा शुरू किया गया। लेकिन इस्तियाख और गुलफाम ने गाड़ी रोकने का नाम नहीं लिया और तेज रफ्तार में शहर की सड़कों पर भगाते रहे। उनकी चालबाज ड्राइविंग पुलिस को कई बार चकमा देती रही। जिससे शहर में लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।
फायरिंग के बाद पकड़े गए आरोपी
आखिर में पुलिस को मजबूरन फायरिंग करनी पड़ी। कुल 9 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें स्कॉर्पियो के टायर को निशाना बनाया गया। इस फायरिंग में इस्तियाख भी घायल हो गया और उसे तुरंत इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
ट्रांसजेंडर और आम युवक की हालत
घायल ट्रांसजेंडर और दूसरे युवक का भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीम छापेमारी कर रही है।
Also Read : रात के अंधेरे में PVUNL के मजदूर को मिली दर्दनाक मौत… जानें कैसे


