Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एसटी/एससी थाना प्रभारी पर आरोप निराधार, बिना जांच कार्रवाई हुई तो कड़ा कदम : पुलिस एसोसिएशन
    जोहार ब्रेकिंग

    एसटी/एससी थाना प्रभारी पर आरोप निराधार, बिना जांच कार्रवाई हुई तो कड़ा कदम : पुलिस एसोसिएशन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 8, 2026Updated:February 8, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने एसटी/एससी थाना प्रभारी महेश मुंडा पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है। रविवार को लाइन टैंक रोड स्थित एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की जांच में आरोप सही नहीं पाए गए हैं। इसके बावजूद लगातार दबाव बनाया जा रहा है, जो गलत है।

    जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

    पुलिस एसोसिएशन के अनुसार, बंदी खलखो नामक महिला ने एसटी/एससी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि 2 जनवरी 2025 को वह अपनी जमीन पर खेती करने गई थीं। इसी दौरान प्रमोद साह और अनीता देवी ने उनके साथ जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट की।

    जांच में सामने आई सच्चाई

    मामले की जांच एसटी/एससी थाना के एसआई महेंद्र बाड़ा ने की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी बताए गए प्रमोद साह और उनकी पत्नी अनीता देवी की उम्र करीब 70 वर्ष है। दोनों ने कहा कि वे बंदी खलखो को नहीं जानते और न ही कभी उनसे मिले हैं। वहीं, पूछताछ में बंदी खलखो ने प्रमोद साह की उम्र करीब 35 वर्ष बताई और यह भी कहा कि उनकी उनसे कभी मुलाकात नहीं हुई। जांच में बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर थाना प्रभारी ने केस दर्ज नहीं किया।

    केस दर्ज कराने को लेकर बढ़ा दबाव

    एसोसिएशन का आरोप है कि 5 फरवरी को बंदी खलखो महिला अधिवक्ता सविता कुजूर और अन्य महिला अधिवक्ताओं के साथ थाना पहुंचीं और केस दर्ज करने का दबाव बनाया। थाना प्रभारी ने महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पूरे तथ्य बताए, लेकिन इसके बाद भी दबाव जारी रहा। 6 फरवरी को करीब 50 और 7 फरवरी को 10-15 अधिवक्ताओं ने एसटी/एससी थाना के बाहर नारेबाजी की।

    पुलिस एसोसिएशन की चेतावनी

    झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने कहा कि बिना सबूत के किसी पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच पूरी हुए बिना थाना प्रभारी या अन्य कर्मियों पर कार्रवाई होती है तो एसोसिएशन विधि सम्मत कड़ा कदम उठाएगी। उन्होंने रांची बार एसोसिएशन से भी अपील की कि वे अपने स्तर से मामले की जांच करें। यदि कोई अधिवक्ता दोषी पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

    ये रहे मौजूद

    प्रेस वार्ता में वरीय उपाध्यक्ष मो. महताब आलम, उपाध्यक्ष रोहित रजक, संयुक्त सचिव संतोष कुमार महतो, रांची शाखा अध्यक्ष आनंद राज खलखो, सचिव देवताचरण उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, वितंतु शाखा अध्यक्ष रजनीश कुमार, प्रक्षेत्रीय मंत्री भागवत मुर्मू और केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्यारेलाल साहू समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

    Also Read : रांची में दिनदहाड़े चेन झपटने की कोशिश… देखें वीडियो

    Allegations against the ST/SC police station in-charge are baseless; if action is taken without investigation we will take strong action: Police Association एसटी/एससी थाना प्रभारी पर आरोप निराधार बिना जांच कार्रवाई हुई तो कड़ा कदम : पुलिस एसोसिएशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसैकड़ों लोगों ने थामा आजसू का दामन, सुदेश बोले- राज्य के नवनिर्माण में आगे आएं युवा
    Next Article राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक : नीलकंठ सिंह मुंडा

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.