Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 7:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»हवस का पुजारी बना हेडमास्टर, जबरन अश्लील वीडियो दिखाकर 5 छात्राओं से किया दुष्कर्म
    देश

    हवस का पुजारी बना हेडमास्टर, जबरन अश्लील वीडियो दिखाकर 5 छात्राओं से किया दुष्कर्म

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    तेलंगाना। तेलंगाना के भद्रदरी कोठागुडेम जिले में गुरू और शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोरोना महामारी के दौरान प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर ने पांच नाबालिग छात्राओं को जबरन अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार आरोपी हेडमास्टर और एक अन्य शिक्षक अगस्त से ही स्कूल आ रहे थे। अगस्त में राज्य सरकार ने आदेश दिया था कि शिक्षक छात्रों को वैकल्पिक दिनों में पढ़ाएंगे। यह मामला तब सामने आया जब दो छात्राएं बीमार हो गईं और उनमें से एक ने अपनी मां को अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बताया।

    यह घटना सामने आने के बाद स्कूल की अन्य लड़कियों से पूछताछ की गई और तब पता चला कि 7 से 11 साल की उम्र के बीच की 5 छात्राओं के साथ कथित तौर पर हेडमास्टर ने दुष्कर्म किया है। पीड़िताओं की अब मेडिकल जांच कराई जा रही है।

    रिपोर्ट में सामने आया है कि पीड़िताओं को अश्लील सामग्री भी दिखाई गई और यौन कार्य करने के लिए कहा गया। शिक्षक ने बच्चों को अपराध के बारे में किसी को भी बताने को लेकर कथित तौर पर धमकी दी थी। शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के अन्य प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    भद्रदरी कोठागुडेम के जिला पुलिस प्रमुख सुनील दत्त ने कहा कि चूंकि लड़कियां बहुत छोटी हैं, हम काउंसलर और आईसीडीएस स्टाफ के साथ मिलकर उनसे घटना की जानकारी ले रहे हैं। यह एक आदिवासी क्षेत्र है और यह एक छोटा स्कूल है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार की राजनीति से ‘गायब’ हुए तेजस्वी, विरोधियों ने साधा निशाना
    Next Article डोर टू डोर विजिट कर टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करें सभी सीडीपीओ: उपायुक्त

    Related Posts

    देश

    25 लाख रुपये रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार, 35 करोड़ के बिल को लेकर मांगे थे पांच करोड़

    August 8, 2025
    देश

    अमेरिका की टैरिफ नीति से भारतीय निर्यातकों को बड़ा झटका, Walmart और Amazon ने रोका ऑर्डर…

    August 8, 2025
    देश

    Green Energy : रिलायंस सौर ऊर्जा से बनाएगी 150 अरब यूनिट बिजली

    August 8, 2025
    Latest Posts

    निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट के जाल में लोगों को फंसाने वाले गिरोह के सरगनाह को CID ने दबोचा

    August 8, 2025

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ मामला दर्ज, बाबाधाम के गर्भ गृह में निकास द्वार से जबरन घुसने का इल्जाम

    August 8, 2025

    दिल्ली अपोलो पहुंचे राज्यपाल गंगवार, जाना शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य का हाल…

    August 8, 2025

    सरकार विद्यार्थियों को प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक दे रही सभी सुविधाएं : मंत्री

    August 8, 2025

    खेतों में उतरे सीएम हेमंत सोरेन, किसानों को दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.