Ranchi : सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगर आप गहने बनवाने या खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ताजा रेट जरूर चेक कर लें। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज रांची में सोने की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है, जबकि चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
रांची में आज यानी सोमवार को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,48,700 रुपये और 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,56,140 रुपये के भाव पर बिक रहा है। कल भी दोनों कैरेट का भाव यही था, यानी सोने की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। वहीं चांदी के भाव में 30 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। आज रांची में चांदी 3,20,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है, जबकि रविवार को इसका भाव 3,50,000 रुपये प्रति किलो था।
अन्य शहरों के भाव :
अन्य शहरों में भी सोने और चांदी के भाव अलग-अलग देखने को मिल रहे हैं। बोकारो में 22 कैरेट सोना 1,52,900 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,61,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है, जबकि चांदी 2,90,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,47,200 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेचा जा रहा है। यहां चांदी का भाव 2,66,090 रुपये प्रति किलो है। देवघर में 22 कैरेट सोना 1,35,676 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,48,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से उपलब्ध है, जबकि चांदी 2,66,090 रुपये प्रति किलो में बिक रही है।
सोना खरीदते समय ध्यान दें :
सोने के गहने खरीदते समय हमेशा हॉलमार्क जरूर जांचें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होता है। भारत में सोने के हॉलमार्क की जिम्मेदारी BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) के पास होती है। बिना हॉलमार्क वाले गहने खरीदने से बचें।
Also Read : झारखंड में मौसम रहेगा सामान्य, सुबह हल्का कोहरा और दिन में बढ़ेगी गर्मी

