Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में मिलाजुला रहेगा मौसम, सुबह हल्का कोहरा और दिन में बढ़ेगी गर्मी
    झारखंड

    झारखंड में मिलाजुला रहेगा मौसम, सुबह हल्का कोहरा और दिन में बढ़ेगी गर्मी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2026Updated:February 2, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज लगभग एक जैसा बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा या कुहासा देखने को मिल सकता है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, देवघर, गिरिडीह और आसपास के इलाकों में कुछ समय के लिए दृश्यता प्रभावित हो सकती है। हालांकि कोहरा छंटने के बाद दिन में मौसम साफ और आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा।

    मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि दिन में हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में अगले तीन दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

    राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-रात हल्की ठंड बनी रहेगी। दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा जिलों में दिन का तापमान बढ़कर 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इन इलाकों में दिन में गर्मी ज्यादा महसूस होगी।

    राज्य के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों जैसे रांची, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ और खूंटी में तापमान संतुलित बना रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री और न्यूनतम 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। गुमला राज्य का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। कोडरमा, चतरा, पलामू और लातेहार में भी सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रहेगी।

    मौसम विभाग ने फिलहाल राज्य के किसी भी हिस्से के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। शुष्क मौसम के कारण किसानों को फसल कटाई और कृषि कार्यों में सुविधा मिलेगी। वहीं सुबह के कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    Also Read : विधायक रागिनी सिंह के घर पर बमबाजी, अपराधियों ने फेंके दो बम

    Dry Weather February weather Fog Jharkhand news Jharkhand weather Local News Meteorological Department Ranchi weather temperature rise weather forecast कोहरा झारखंड खबर झारखंड मौसम तापमान में बढ़ोतरी फरवरी मौसम मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग रांची मौसम शुष्क मौसम स्थानीय समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 02 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article सोना स्थिर, चांदी सस्ता… जानें रेट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    Latest Posts

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.