Dhanbad : झरिया विधायक रागिनी सिंह के घर पर बमबाजी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वारदात को बीती रात अंजाम दिया गया। सूत्रों ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने विधायक के आलीशान घर सिंह मेंशन में दो बम फेंका। एक बम मेन गेट के अंदर फेंका गया, वहीं, दूसरा बम गेट के बाहर मारा गया। दोनों बम फटे और धमाके से खलबली मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। मिली सूचना पर पुलिस स्पॉट पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई। सिंह मेंशन और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
मालूम कि विधायक रागिनी सिंह के पति पूर्व विधायक संजीव सिंह कल यानी तीन फरवरी को धनबाद मेयर पद के लिए नॉमिनेशन फाइल करने वाले हैं।

