Johar Live Desk : महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार आज यानी शनिवार को महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह शाम 5 बजे मुंबई में होगा।
राज्यपाल दिलाएंरगे शपथ
सुनेत्रा पवार बारामती से मुंबई पहुंच चुकी हैं। इससे पहले शनिवार दोपहर को एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद उनके डिप्टी सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज शाम सुनेत्रा पवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
अजित पवार के निधन से राजनीति में बदलाव
गौरतलब है कि अजित पवार का निधन 28 जनवरी को बारामती में हुए एक विमान हादसे में हो गया था। वह महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद पर कार्यरत थे। उनके निधन के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
सीएम फडणवीस ने जताया समर्थन
इससे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी के फैसले का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति और भारतीय जनता पार्टी, अजित पवार के परिवार और एनसीपी द्वारा लिए गए हर फैसले के साथ खड़ी है।
फडणवीस ने कहा…
नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा था, “एनसीपी डिप्टी सीएम पद के लिए जो भी फैसला लेगी, सरकार और भाजपा उसका समर्थन करेगी। हम अजित दादा के परिवार और पार्टी के साथ हैं।”
Also Read : T20 WORLD CUP 2026 : ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर हुए ये दो खिलाड़ी

