Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती
    झारखंड

    JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JPSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 103 रिक्त पदों भरे जाएंगे। योग्य अभ्यर्थी 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    कितने पद और कहां

    इस भर्ती अभियान में सबसे अधिक रिक्तियां पुलिस विभाग और प्रशासनिक सेवाओं में हैं। पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के कुल 42 पद भरे जाएंगे, जबकि उप समाहर्ता (Deputy Collector) के 28 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा, जनसम्पर्क पदाधिकारी और सहायक नगर आयुक्त/कार्यपालक पदाधिकारी के 10-10 पद हैं। प्रोबेशन पदाधिकारी के 4, सहायक निदेशक (महिला एवं बाल विकास) के 3, जिला समादेष्टा के 2, सहायक निबंधक के 2 और काराधीक्षक के 2 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। इस प्रकार कुल 103 पदों पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में बहाली की जाएगी।

    पात्रता और आयु सीमा

    उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है। आयु सीमा 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर तय की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष, और अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। आरक्षित वर्गों के लिए छूट इस प्रकार है:

    • पिछड़ी जातियां (BC-I/II): 37 वर्ष
    • महिलाएं: 38 वर्ष
    • अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST): 40 वर्ष

    चयन प्रक्रिया और परीक्षा कार्यक्रम

    • चयन द्वि-स्तरीय परीक्षा प्रणाली के आधार पर किया जाएगा:
    • प्रारंभिक परीक्षा (PT): दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र, कुल 400 अंक।
    • मुख्य परीक्षा (लिखित): प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए।
    • साक्षात्कार (इंटरव्यू): मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
    • अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

    शारीरिक मानक वर्दीधारी पदों के लिए

    पुलिस उपाधीक्षक, जिला समादेष्टा और काराधीक्षक पदों के लिए शारीरिक योग्यता अनिवार्य है। लंबाई मानक इस प्रकार हैं:

    • सामान्य और पिछड़ा वर्ग पुरुष: 165 सेमी
    • SC/ST पुरुष: 162 सेमी
    • सामान्य और पिछड़ा वर्ग महिलाएं: 155 सेमी
    • SC/ST महिलाएं: 152 सेमी

    अधिक जानकारी और आवेदन

    इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी और आवेदन के लिए JPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जा सकते हैं।

    Also Read : घर में फंदे पर लटकी मिली बैंक कर्मचारी की बॉडी, परिजन नदी गये थे नहाने

    14th Civil Service 14वींसिविलसर्विस Administrative Service Deputy Collector Deputy Superintendent of Police DSP Examination government job Government Recruitment Graduation Eligibility Jharkhand Public Service Commission JPSC online application Recruitment 2026 state government उपसमाहर्ता ऑनलाइनआवेदन झारखंडलोकसेवाआयोग परीक्षा पुलिसउपाधीक्षक प्रशासनिकसेवा भर्ती2026 राज्यसरकार सरकारीनौकरी सरकारीभर्ती स्नातकपात्रता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर में फंदे पर लटकी मिली बैंक कर्मचारी की बॉडी, परिजन नदी गये थे नहाने
    Next Article राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.