Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 4:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चतरा»राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी
    चतरा

    राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 30, 2026Updated:January 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जेसीबी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा के पिपरवार सीसीएल क्षेत्र में बीती रात अपराधियों ने खुलेआम चुनौती दी। राजधर साइडिंग में नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए कोयला लोडिंग में लगी जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा और मजदूरों में भगदड़ मच गई। इस दुस्साहसिक वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल सिंह गैंग आजाद सरकार ने ली है। “आजाद सरकार” नाम से बने फेसबुक पेज पर जारी प्रेस रिलीज में धमकी भरे शब्दों में लिखा गया है कि कोयला ट्रांसपोर्टर और व्यवसायी काम को मैनेज नहीं करेंगे तो उन्हें गंभीर नुकसान झेलना पड़ेगा। प्रेस रिलीज में राजधर, खलारी, बचरा और डाकरा समेत सभी साइडिंग के व्यवसायियों को चेतावनी दी गई है।

    सूत्रों के अनुसार, घटना के समय करीब सात से आठ अपराधी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी ऑपरेटर को बंदूक के बल पर नीचे उतारा और मशीन को चारों ओर से घेर कर फायरिंग शुरू कर दी। आठ से दस राउंड गोलियों के बाद पेट्रोल डालकर जेसीबी में आग लगा दी गई। घटना के समय तैनात एसआईएसएफ जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सात राउंड की जवाबी फायरिंग की। इससे अपराधी घबरा गए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सुरक्षा बलों की तत्परता से बड़ा नुकसान टल गया। अपराधियों के भागने के बाद जवानों और कर्मचारियों ने मिलकर आग बुझाई। कुछ ही घंटों में कोयला लोडिंग प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई।

    पुलिस अलर्ट, इलाके में सघन सुरक्षा

    घटना की जानकारी मिलते ही टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, पिपरवार थानेदार अभय कुमार और एसआईएसएफ के कंपनी कमांडर जयराम सिंह मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद हुए हैं और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

    Also Read : घर में फंदे पर लटकी मिली बैंक कर्मचारी की बॉडी, परिजन नदी गये थे नहाने

    a JCB machine was set on fire; the notorious Rahul Singh gang has claimed responsibility. After the firing incident at Rajdhar siding Gunfire erupted at Rajdhar siding in Chatra; the notorious Rahul Singh gang claimed responsibility. कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदार चतरा के राजधर साइडिंग दनादन चली गोलियां
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती
    Next Article ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.