Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को कुचला, आक्रोशित लोगों ने जाम किया सड़क
    झारखंड

    गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को कुचला, आक्रोशित लोगों ने जाम किया सड़क

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2026Updated:January 29, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : नगर थाना क्षेत्र के पदम चौक स्थित लाइन मस्जिद मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे 58 वर्षीय वृद्ध को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडीह-भो के निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वृद्ध रोज की तरह सुबह घर से निकले थे। इसी दौरान लाइन मस्जिद मोड़ के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और आक्रोशित होकर मुआवजे और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर लाइन मस्जिद मोड़ और पदम चौक को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क पर लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

    हालात बिगड़ते देख गिरिडीह नगर थाना पुलिस अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। काफी देर चली समझाने का प्रयास करने के बाद लोगों ने जाम हटाया और यातायात सामान्य हुआ।

    पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

    मृतक के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने और दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Also Read : जामताड़ा के 2 खिलाड़ी झारखंड टीम में चयनित, 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे

    Accident anger Compensation driver detained elderly man dies Giridih Line Masjid turn Local Residents negligence Padam Chowk police action post mortem Road Accident road safety Speeding Traffic Disrupted Traffic Jam truck accident truck seized आक्रोश आवागमन बाधित गिरिडीह चालक हिरासत जाम ट्रक जब्त ट्रक हादसा तेज रफ्तार पदम चौक पुलिस कार्रवाई पोस्टमॉर्टम मुआवजा लाइन मस्जिद मोड़ लापरवाही वृद्ध की मौत सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा स्थानीय लोग हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि
    Next Article यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 2012 के नियम फिर से लागू

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.