Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बिजली निजीकरण के विरोध में 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल, ठप हो सकती है सप्लाई
    झारखंड

    बिजली निजीकरण के विरोध में 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल, ठप हो सकती है सप्लाई

    Team JoharBy Team JoharJanuary 28, 2026Updated:January 28, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निजीकरण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : आल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने बिजली क्षेत्र के निजीकरण और प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 के विरोध में 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल करने की घोषणा की है। फेडरेशन देश के विभिन्न राज्य विद्युत निगमों, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए), दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में कार्यरत बिजली अभियंताओं का प्रतिनिधित्व करता है।

    फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया, तो हड़ताल के कारण देश के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इस संबंध में केंद्र सरकार को औपचारिक नोटिस सौंप दिया गया है। फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि यह हड़ताल बिजली क्षेत्र में कार्यरत लाखों अभियंताओं और कर्मचारियों के गहरे असंतोष को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां सार्वजनिक बिजली क्षेत्र को कमजोर कर रही हैं।

    दुबे ने कहा कि यदि संसद के बजट सत्र में इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 पेश किया गया, तो बिजली कर्मचारी ‘लाइटनिंग एक्शन’ के तहत काम छोड़कर व्यापक जन आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि बिजली देश की अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग और ग्रामीण जीवन की बुनियाद है। उनके अनुसार प्रस्तावित संशोधन बिल और राष्ट्रीय विद्युत नीति 2026 सस्ती बिजली, सार्वजनिक स्वामित्व, संघीय ढांचे और राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा के खिलाफ हैं। फेडरेशन ने वितरण क्षेत्र में मल्टी लाइसेंसिंग, जबरन स्मार्ट मीटर लगाने, ट्रांसमिशन में पीपीपी और टीबीसीबी मॉडल, कार्यों के आउटसोर्सिंग और नौकरियों के ठेकेदारीकरण को बिजली व्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया।

    फेडरेशन की प्रमुख मांगों में इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 को तुरंत वापस लेना, राष्ट्रीय विद्युत नीति को रद्द करना और बिजली निगमों के निजीकरण पर रोक लगाना शामिल है। इसके अलावा स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को वापस लेने, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, खाली पदों पर भर्ती, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और संघीय ढांचे पर केंद्र के दबाव को रोकने की मांग भी की गई है।

    Also Read : चंदवा थाना परिसर में थानेदार के निजी खानसामा की फं’दे पर लटकी मिली ला’श, पुलिस जुटी जांच में

    12 फरवरी electricity Electricity Amendment Bill 2025 electricity strike energy sector February 12 government policies nationwide strike power engineers privatization इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 ऊर्जा क्षेत्र देशव्यापी हड़ताल निजीकरण पावर इंजीनियर्स बिजली बिजली हड़ताल सरकारी नीतियां
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 28 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article झारखंड में ठंड की विदाई, महसूस होने लगी हल्की गर्मी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.