Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जामताड़ा में फहराया तिरंगा, सेवा व समरसता का दिया संदेश
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जामताड़ा में फहराया तिरंगा, सेवा व समरसता का दिया संदेश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 26, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इरफान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को जामताड़ा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने सेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रमों की शुरुआत मंत्री ने अपने आवास से की। इसके बाद इंदिरा चौक में झंडोत्तोलन किया। मौके पर उन्होंने वीर कुंवर सिंह, नेताजी सुभाषचंद्र बोस समेत एसबीआई परिसर में स्थापित महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धू-कान्हू मुर्मू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    गांधी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में डॉ. अंसारी ने बतौर मुख्य अतिथि झंडा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश, राज्य और जामताड़ा जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े विकास कार्यों तथा सरकार की आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की।

    दिनभर चले कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जूली मेडिकल, कांग्रेस कार्यालय, महिला कॉलेज, मुस्कान अस्पताल सहित कई स्थानों पर तिरंगा फहराया। सबीना अस्पताल में एक दिव्यांग व्यक्ति से झंडोत्तोलन कराकर उन्होंने सामाजिक समानता और संवेदनशील नेतृत्व का संदेश दिया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों का समापन नारायणपुर में आयोजित समारोह के साथ हुआ। विभिन्न कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : धर्मेंद्र के पद्म विभूषण सम्मान पर ईशा देओल ने किया भावुक पोस्ट… देखें क्या

    giving a message of service and harmony. Health Minister Dr. Irfan Ansari hoisted the tricolor flag in Jamtara सेवा व समरसता का दिया संदेश स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकर्रेगुट्टा हिल्स में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, 11 जवान घायल
    Next Article सार्वजनिक काली पूजा मंदिर ट्रस्ट ने पत्रकारों को किया सम्मानित

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजावैन में युवती से गैंगरेप मामले में ड्राइवर-खलासी को 20-20 साल की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजावैन में युवती से गैंगरेप मामले में ड्राइवर-खलासी को 20-20 साल की सजा

    July 20, 2026

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.