Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डीसी-एसएसपी की देखरेख में गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, पदाधिकारियों की हुई ज्वाइंट ब्रीफिंग
    झारखंड

    डीसी-एसएसपी की देखरेख में गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, पदाधिकारियों की हुई ज्वाइंट ब्रीफिंग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2026Updated:January 24, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गणतंत्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। फुल ड्रेस रिहर्सल डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी राकेश रंजन की देखरेख में किया गया। रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दोहराया गया, ताकि समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की से बचा जा सके। डीसी और एसएसपी द्वारा परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली गई। इस दौरान परेड में शामिल सभी टुकड़ियों को संबोधित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

    प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ब्रीफिंग

    फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद समारोह में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी रांची द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के लिए जारी संयुक्त आदेश के संबंध में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गई।

    गणतंत्र

    समन्वय के साथ कार्य करें

    संयुक्त ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए डीसी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को समय पर अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। डीसी ने झांकियों के निर्धारित समय-सीमा में प्रदर्शन, मेडिकल व्यवस्था की सुदृढ़ता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिये।

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश

    एसएसपी ने समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पूर्व उचित फ्रीस्किंग सुनिश्चित की जाए तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन हो। DDC (उप विकास आयुक्त) सौरभ कुमार भुवनिया ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर झांकियों के सुचारू एवं अनुशासित प्रदर्शन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    गणतंत्र

    परेड में भाग लेने वाले प्लाटून

    भारतीय सेना

    • सीआईएसएफ
    • सीआरपीएफ
    • आईटीबीपी

    झारखंड जगुआर

    • जैक-1
    • जैक-2
    • डीएपी (पुरुष)
    • डीएपी (महिला)
    • एसएसबी

    छत्तीसगढ़ पुलिस

    • जैक-10 (महिला बटालियन)
    • होमगार्ड
    • एनसीसी (गर्ल्स)
    • एनसीसी (ब्वॉयज)

    समारोह में बैंड पार्टियां करेंगी परफॉर्म
    आर्मी

    • जैक-1
    • होमगार्ड
    • जैक-10 (महिला)

    Also Read : दिनदहाड़े प्लंबर का भेष पहनकर चोरी की कोशिश नाकाम, तीन गिरफ्तार

    Band Party Ceremony Chhattisgarh Police CISF crpf DAP (Men) DAP (Women) Discipline Home Guard indian army itbp JAP 1 JAP-10 (Women's Battalion) JAP-2 Jharkhand Jaguar Jharkhand news NCC (Boys) NCC (Girls) Parade Patriotism security forces SSB अनुशासन आई.टी.बी.पी. एन.सी.सी. (गर्ल्स) एन.सी.सी. (ब्वॉयज) एस.एस.बी. छत्तीसगढ़ पुलिस जे.ए.पी.-1 जे.ए.पी.-10 (महिला बटालियन) जे.ए.पी.-2 झारखंड जगुआर डी.ए.पी. (पुरुष) डी.ए.पी. (महिला) देशभक्ति परेड बैंड पार्टी भारतीय सेना समारोह सी.आई.एस.एफ. सी.आर.पी.एफ. सुरक्षा बल होमगार्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्लंबर बन घर में चोरी करने घुसे तीन चोर, फिर क्या हुआ… जानें
    Next Article सिमडेगा में “रन फॉर रोड सेफ्टी” मैराथन का आयोजन, लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    Latest Posts

    महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

    October 17, 2026

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.