Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में खुलेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल, केंद्र ने दी मंजूरी : डॉ इरफान
    झारखंड

    झारखंड में खुलेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल, केंद्र ने दी मंजूरी : डॉ इरफान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2026Updated:January 22, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वास्थ्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नई दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव से मुलाकात की। इस दौरान केंद्र सरकार ने झारखंड में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना करने पर सहमति प्रदान की है। इसके साथ ही झारखंड में जल्द आयुर्वेद कॉलेज और अस्पताल खुलेगा। मंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से हुई मुलाकात के साथ एक बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जिनपर केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दी है।

    मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में अबतक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज नहीं था। केंद्र सरकार के प्रस्ताव के तहत एक सरकारी और एक निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और रांची सदर अस्पताल में जापानी तकनीक से लैस अत्याधुनिक हाईटेक लैब स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। इससे जांच सुविधाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को राज्य के बाहर जाने की आवश्यकता कम करने में मदद मिलेगी।

    उन्होंने बताया कि धनबाद के एसएनएमसीएच और जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज सहित अन्य मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 250 करने तथा पीजी सीटों में वृद्धि के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विशेषज्ञ टीम के निरीक्षण के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

    मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में वेलनेस हेल्थ सेंटर (हेल्थ कॉटेज) के निर्माण पर भी सहमति बनी है, जिसमें केंद्र और राज्य के बीच 60:40 के अनुपात में वित्तीय सहयोग होगा। साथ ही अबुआ स्वास्थ्य योजना के तहत केंद्र सरकार से सहयोग की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

    बैठक में केंद्रीय मंत्री ने झारखंड स्वास्थ्य मॉडल की सराहना की और शीघ्र ही झारखंड आने की स्वीकृति दी। बैठक में झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

     Also Read : झरिया में रास्ता का लेकर बवाल, बीसीसीएल कर्मियों से मारपीट

    Abua Health Scheme Ayurvedic Hospital Ayurvedic Medical College central government Centre-State cooperation Health Cottage health infrastructure Health Minister Irfan Ansari High-tech lab Japanese technology jharkhand Jharkhand Health department MBBS seat increase Medical Education MGM Medical College Jamshedpur ministry of health and family welfare new delhi PG seat increase Ranchi Sadar Hospital SNMCH Dhanbad Union Health Minister Pratap Rao Jadhav Wellness Health Center अबुआ स्वास्थ्य योजना आयुर्वेदिक अस्पताल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर एमबीबीएस सीट वृद्धि एसएनएमसीएच धनबाद केंद्र राज्य सहयोग केंद्र सरकार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया जापानी तकनीक झारखंड झारखंड स्वास्थ्य विभाग नई दिल्ली पीजी सीट वृद्धि मेडिकल शिक्षा रांची सदर अस्पताल वेलनेस हेल्थ सेंटर स्वास्थ्य अवसंरचना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी हाईटेक लैब हेल्थ कॉटेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझरिया में रास्ता का लेकर बवाल, बीसीसीएल कर्मियों से मारपीट
    Next Article झारखंड की रेल मांगें उठीं मजबूती से, रांची में हुआ मंथन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.