Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 26 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार
    झारखंड

    जमशेदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 26 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2026Updated:January 22, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ब्राउन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र के श्यामनगर नदी किनारे पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार रात वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने बुधवार रात करीब 8 बजे श्यामनगर नदी किनारे छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त शंकोसाई निवासी मनीष कुमार यादव को मौके से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 26 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 3.870 ग्राम बताया गया है।

    इस मामले में मानगो उलीडीह ओपी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापामारी दल में पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर के अलावा उलीडीह ओपी प्रभारी एसआई मो. शारीक अली, एसआई विष्णु चरण भोगता, एसआई विवेक पाल, एसआई रविन्द्र पाण्डेय, एसआई अभिषेक कुमार, एसआई विजय कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    Also Read : जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा सड़क हादसा, 4 सैनिकों की शहादत

    Major action against brown sugar smuggling one arrested एक गिरफ्तार ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ सदर थाना पुलिस की बड़ी सफलता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेना का वाहन खाई में गिरा, चार जवान शहीद, नौ घायल
    Next Article रांची में ‘लाईट हाउस परियोजना’ के तहत 310 आवेदकों को मिलेगा आवास, इस दिन होगी लॉटरी

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    क्राइम

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026
    Latest Posts

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.