Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राहुल दूबे गैंग की महिला सदस्य सहित दो गिरफ्तार, करने वाले थे इस इलाके में फायरिंग
    झारखंड

    राहुल दूबे गैंग की महिला सदस्य सहित दो गिरफ्तार, करने वाले थे इस इलाके में फायरिंग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2026Updated:January 19, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh :  हजारीबाग जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक बड़ी आपराधिक वारदात को टाल दिया। राहुल दूबे गैंग द्वारा कोलियरी क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने की योजना को पुलिस ने नाकाम कर दिया। इस मामले में गैंग के एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजदीप कुमार साव, निवासी बालुमाथ थाना क्षेत्र (लातेहार) और मुनिका कुमारी, निवासी केरेडारी थाना क्षेत्र (हजारीबाग) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक पुलिस कार्बाइन, दो देशी पिस्टल, पांच जिन्दा राउंड, AK-47 व SLR राइफल की मैग्जीन, छह मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल (JH19D-7532) भी जब्त की है। इस बात का खुलास बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार ने किया है।

    एसडीपीओ पवन कुमार ने मीडिया को बताया कि कुख्यात गैंगस्टर राहुल दूबे और आशीष साव के निर्देश पर गैंग के सदस्य मोटरसाइकिल से उरीमारी पहुंचे थे। इनका मकसद कोलियरी क्षेत्र में रंगदारी न देने वालों को डराने के लिए फायरिंग करना था। इसी बीच हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं।

    सूचना मिलते ही एसपी ने बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार की देखरेख में SIT का गठन किया। SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिलैक्स होटल के पास से राजदीप कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पुलिस कार्बाइन और एक देशी पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में उसने गैंग की महिला सदस्य मुनिका कुमारी के पास हथियार छुपे होने की जानकारी दी।
    इसके बाद पुलिस टीम ने केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हेन्देगीर स्थित मुनिका कुमारी के घर पर छापामारी की। तलाशी के दौरान वहां से एक लोडेड देशी पिस्टल, AK-47 राइफल के चार मैग्जीन, SLR राइफल के पांच मैग्जीन और जिन्दा राउंड बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों को बड़कागांव पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    इस पूरे मामले का खुलासा करने में बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर ललित कुमार, गिद्दी थानेदार राणा भानु प्रताप सिंह, उरीमारी ओपी प्रभारी स्थु उरांव और केरेडारी थानेदार विवेक कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराध और रंगदारी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

    Also Read : राहुल दूबे गैंग की फाय’रिंग योजना नाकाम, दो सदस्य गिरफ्तार

    # Bihar Crime Crime news criminal arrest firing plot foiled gang activity gang members arrested राहुल दूबे गैंग gang war illegal weapons law and order Organized Crime police action police investigation Rahul Dubey Gang two members arrested अपराध समाचार अपराधी गिरफ्तारी अवैध हथियार कानून व्यवस्था क्राइम न्यूज गिरोहबंदी गैंग सदस्य गिरफ्तार गैंगवार दो सदस्य गिरफ्तार पुलिस कार्रवाई पुलिस जांच फायरिंग योजना नाकाम बिहार क्राइम संगठित अपराध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदिवासी जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डर जितेंद्र सिंह के खिलाफ खुला मोर्चा
    Next Article ठाकुरबाड़ी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, गांव में दहशत और आक्रोश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.