Ranchi : सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में गहने खरीदने या बनवाने से पहले ताजा रेट जानना जरूरी हो गया है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज यानी रविवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आज रांची में 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,33,800 रुपये पर बिक रहा है। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 1,40,490 रुपये दर्ज किया गया है। कल 22 कैरेट सोना 1,33,450 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,40,120 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी 22 कैरेट सोने में 350 रुपये और 24 कैरेट सोने में 370 रुपये की तेजी आई है। चांदी की बात करें तो रांची में आज चांदी 3,10,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है, जो कल भी इसी दर पर थी।
अन्य शहरों के भाव :
अन्य शहरों में भी सोने-चांदी के भाव अलग-अलग देखने को मिल रहे हैं। बोकारो में 22 कैरेट सोना 1,34,700 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है, जबकि चांदी 2,80,000 रुपये प्रति किलो है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,31,800 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,43,890 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेचा जा रहा है। यहां चांदी का भाव 2,87,820 रुपये प्रति किलो है। देवघर में 22 कैरेट सोना 1,30,955 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,42,860 रुपये प्रति 10 ग्राम उपलब्ध है, जबकि चांदी 2,87,820 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।
सोना खरीदते समय ध्यान दें :
सोने के गहने खरीदते समय उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। हमेशा हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी होती है। भारत में सोने के हॉलमार्क की जिम्मेदारी केवल BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) की होती है।
Also Read : झारखंड के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

