Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»गोड्डा में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी को गो’ली मा’री, भागलपुर रेफर
    क्राइम

    गोड्डा में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी को गो’ली मा’री, भागलपुर रेफर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2026Updated:January 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मजिस्ट्रेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : झारखंड के गोड्डा जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी को गोली मार दी गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है। जख्मी महिला की पहचान वंदना कुमारी के तौर पर की गई है। उनके पति संतोष कुमार साह बिहार के समस्तीपुर में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    यह घटना गोड्डा के पत्थरगामा थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम में हुई। मिली जानकारी के अनुसार वंदना कुमारी गोड्डा कोर्ट से लौट रही थीं। इसी दौरान गांधी ग्राम इलाके में एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उन पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर ने महिला को तीन गोलियां मारीं।

    गोड्डा के एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हमलावर की तलाश की जा रही है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, वंदना कुमारी का अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। महिला ने हमले का आरोप अपने देवर और परिवार के अन्य सदस्यों पर लगाया है। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    Also Read : सोना हुआ महंगा, चांदी के भाव स्थिर

    crime firing on a woman Gandhi Gram Godda jharkhand judicial magistrate Pathargama police station police investigation Shooting Incident Vandana Kumari अपराध गांधी ग्राम गोड्डा गोलीकांड ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट झारखंड पत्थरगामा थाना पुलिस जांच महिला पर फायरिंग वंदना कुमारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोना हुआ महंगा, चांदी के भाव स्थिर
    Next Article गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, जीजा-साला समेत तीन युवकों की मौ’त

    Related Posts

    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026
    Latest Posts

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.