Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के 10 जिलों में ठंड से राहत की उम्मीद, तापमान में बढ़ोतरी के आसार
    झारखंड

    झारखंड के 10 जिलों में ठंड से राहत की उम्मीद, तापमान में बढ़ोतरी के आसार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2026Updated:January 18, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। सुबह और शाम कंकनी ठंड पड़ रही है, जबकि दिन में ठंडी हवाओं के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन मध्य और उत्तरी झारखंड में ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

    इन जिलों में जारी रहेगी कड़ाके की सर्दी

    लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, रांची, डालटेनगंज, गढ़वा और गिरिडीह जिलों में ठंड का प्रकोप बना रहेगा। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगले 24 घंटे तक शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।

    10 जिलों में ठंड से कुछ राहत

    गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो और धनबाद जिलों में ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान बढ़कर 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। बीते 24 घंटे में इन जिलों में तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया था। इससे शाम और रात के समय ठंड का असर कुछ कम महसूस होगा।

    गुमला रहा सबसे ठंडा जिला

    पिछले 24 घंटे में गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पलामू में 5.4 डिग्री, लातेहार में 5.5 डिग्री, खूंटी में 4.3 डिग्री और रांची में 7.3 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो चाईबासा में सबसे अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Also Read : BREAKING : रांची में दो लोगों को सरेराह मारी गोली, गैंगवार की आशंका

    Cold Wave cold wave alert cold winds IMD intense cold jharkhand Jharkhand weather minimum temperature severe cold Weather Alert कड़ाके की ठंड झारखंड झारखंड मौसम ठंड का कहर ठंडी हवाएं न्यूनतम तापमान मौसम अलर्ट शीतलहर शीतलहर अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 18 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article सोना हुआ महंगा, चांदी के भाव स्थिर

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.