Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»मकर संक्रांति पर संगम में आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    देश

    मकर संक्रांति पर संगम में आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मकर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को संगम में श्रद्धालुओं और कल्पवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग आस्था की डुबकी लगाने संगम पहुंचते नजर आए। मेला प्रशासन ने दो से ढाई करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान जताया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संगम क्षेत्र में 24 स्नान घाट तैयार किए गए हैं। नदी की धारा में बदलाव को देखते हुए घाटों में आंशिक संशोधन भी किया गया है।

    हाईटेक रिस्पांस प्लान लागू

    भीड़ और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए हाईटेक रिस्पांस प्लान लागू किया गया है। इसके तहत आधुनिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम (टीसीआर) की स्थापना की गई है। स्नान घाटों और रास्तों पर किसी को सोने नहीं देने, अफरा-तफरी की स्थिति न बनने देने और संचार के लिए वायरलेस सेट के अनिवार्य उपयोग का निर्देश दिया गया है। मकर संक्रांति से पहले बुधवार को 75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। श्रद्धालु सिर पर गठरी, हाथों में बैग और झोला लेकर पैदल संगम की ओर बढ़ते दिखे। मेला संतों, साधु-संन्यासियों और कल्पवासियों के बड़े समागम का केंद्र बना हुआ है।

    प्रशासन पूरी तरह सतर्क

    मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि नदी के जलस्तर में बदलाव के अनुसार घाटों और रास्तों पर लगातार नजर रखी जा रही है। डीएम मनीष वर्मा ने जल पुलिस को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। एसपी नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं को उसी नजदीकी घाट पर स्नान कराने के निर्देश दिए गए हैं, जहां से वे मेला क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं।

    जाम से निपटने के लिए खास योजना

    मेले में जाम की समस्या से निपटने के लिए आठ संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन जगहों को खाली रखने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) बनाई गई है, जो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेगी। हर क्यूआरटी में छह पुलिसकर्मी और एक वाहन तैनात है। जाम की स्थिति में संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों से लेकर पूरे मेला क्षेत्र में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसमें पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आरएएफ, एटीएस और बाढ़ राहत टीमें तैनात हैं। इसके साथ ही यूपी 112 की गाड़ियां, हजारों पुलिसकर्मी और अधिकारी पूरे मेले की निगरानी कर रहे हैं।

    Also Read : रांची में ED अधिकारियों पर मारपीट का आरोप, पुलिस कर रही जांच

    A surge of faith at the Sangam on Makar Sankranti Makar Sankranti Sangam taking a dip of faith in the Sangam. tight security arrangements around the Sangam मकर संक्रांति मकर संक्रांति पर संगम में आस्था का सैलाब संगम संगम आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम संगम में आस्था की डुबकी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में ED अधिकारियों पर मारपीट का आरोप, पुलिस कर रही जांच
    Next Article राजधानी में आ’ग पर काबू के लिए लगेंगे 11 नए फायर हाइड्रेंट, 1.23 करोड़ होंगे खर्च

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.