Johar Live Desk : पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार सुबह अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे। दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी को नमन किया और आश्रम में उनकी मूर्ति पर फूल चढ़ाए। जर्मन चांसलर ने साबरमती आश्रम की गेस्ट बुक में भी नोट लिखा। इसके बाद पीएम मोदी और चांसलर मर्ज साबरमती रिवरफ्रंट पर चल रहे इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 में शामिल हुए। वहां उन्होंने लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया।
पीएम मोदी का गुजरात दौरा आज यानी सोमवार को तीसरे और अंतिम दिन है। काइट फेस्टिवल में हिस्सा लेने के बाद पीएम अहमदाबाद के पुराने हाईकोर्ट स्टेशन से गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर तक मेट्रो से यात्रा करेंगे और इसका उद्घाटन भी करेंगे। महात्मा मंदिर में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होगी। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर 2.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी ने 11 जनवरी की सुबह सोमनाथ मंदिर में पूजा की और 1 किमी लंबी शौर्य यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात सौराष्ट्र रीजनल का उद्घाटन किया। 11 जनवरी की शाम अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2 का भी उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर में फहरा रही ध्वजा भारत की शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने ऐतिहासिक रूप से बताया कि 1951 में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय कुछ विरोध भी हुआ था।
Also Read : गढ़वा में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की दर्दनाक मौ’त


