Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गढ़वा में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की दर्दनाक मौ’त
    झारखंड

    गढ़वा में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की दर्दनाक मौ’त

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2026Updated:January 12, 2026No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : जिले के गढ़वा–रेहला मुख्य मार्ग पर बेलचम्पा के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

    शादी समारोह से लौट रहे थे मृतक

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलामू जिले के पांडु और गुरी भंडार क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोग झारखंड–उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित बिलासपुर गांव में आयोजित वैवाहिक रस्म ‘बरेछेया’ कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। खुशी के माहौल से लौट रहे इन लोगों की यात्रा अचानक मातम में बदल गई, जब रास्ते में हाईवा ने उनकी गाड़ी को चपेट में ले लिया।

    घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

    हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गढ़वा सदर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया।

    पलामू जिले के थे सभी मृतक

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि सभी मृतक पलामू जिले के पांडु और गुरी भंडार क्षेत्र के निवासी थे। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनके गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

    पुलिस की कार्रवाई जारी

    गढ़वा सदर थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। टक्कर मारने वाले हाईवा की पहचान कर ली गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की ओर इशारा करता है।

    Also Read : रांची में सोने और चांदी के भाव में स्थिरता, अन्य शहरों के रेट में हल्का अंतर

    Belchampa four dead Garhwa Garhwa-Rehla road Horrific accident Jharkhand news Road Accident Scorpio tipper truck truck collision गढ़वा गढ़वा-रेहला रोड चार लोगों की मौत झारखंड समाचार टिपर ट्रक ट्रक टक्कर बेलचम्पा भीषण हादसा सड़क हादसा स्कॉर्पियो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में सोने और चांदी के भाव में स्थिरता, अन्य शहरों के रेट में हल्का अंतर
    Next Article पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज ने अहमदाबाद में काइट फेस्टिवल में लिया हिस्सा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.